Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » CEC ज्ञानेश कुमार कब देंगे इस्तीफा राहुल गांधी का तीखा हमला, सरकार के अफसरों के विपक्ष के संपर्क में होने का किया दावा…
    राष्ट्रीय

    CEC ज्ञानेश कुमार कब देंगे इस्तीफा राहुल गांधी का तीखा हमला, सरकार के अफसरों के विपक्ष के संपर्क में होने का किया दावा…

    By Tv36 HindustanOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफा देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है, लेकिन वह मुख्य अपराधी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पीछे ऐसे लोग हैं, जिनकी भूमिका सामने आनी चाहिए।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफा देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है, लेकिन वह मुख्य अपराधी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पीछे ऐसे लोग हैं, जिनकी भूमिका सामने आनी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों से ज्ञानेश कुमार की नींद उड़ गई है. राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे. ज्ञानेश कुमार के साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के 200 अफसर उनके संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं.

    राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार आपकी नींद उड़ गई है. हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है.’
    राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अफसर विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं.’

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में जिस तरह भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, उससे साफ समझ में आ रहा है कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है.

    उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि वहां पुलिस का घेरा हो. हम चाहते हैं कि देश को पता चले कि आप ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं.’ उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली को कैद क्यों किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा, ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बसों को रोका जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया गया है. सब जगह पुलिस है.’

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी के मुताबिक, CJI ने जवाब दिया और याचिका दायर करने को कहा. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे.

    उन्होंने बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने इसे देश के भविष्य की लड़ाई बताया.

    Views: 8,605
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरसोई में कुकर की सीटी से जुड़ी हैं हर घर की कहानी, इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान…
    Next Article टीचर मां और छात्र बेटे की संदिग्ध मौत, हिरासत में प्रेमी, स्कूल में एक दिन की छुट्टी घोषित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य…

    November 29, 2026

    ये यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    ओलंपिक ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंत्र मुख्यमंत्री…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य…
    • ये यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…
    • ओलंपिक ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंत्र मुख्यमंत्री…
    • संभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?