Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चिंतन आलेख: जो आज नया है, वह कल पुराना होगा
    लेख

    चिंतन आलेख: जो आज नया है, वह कल पुराना होगा

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विजय मिश्रा अमित, पूर्वअति महाप्रबंधक (जन.)
    31 दिसम्बर को जनसमुदाय नववर्ष के स्वागत के लिए उल्लास में डूबे हुये जश्न की तैयारी में दिखा।वहीं वर्ष 2021का कैलेण्डर अपने अस्तित्व को सदा सदा के लिए समाप्त होने परऑखे नम करके चेहरा लटकाने के बजाय आत्मसंतोष काभाव लिए हुएअंतिम घड़ी कीओर टकटकी लगाये ताकते दिखा। जो कैलेण्डर रोज रोज तारीख बदलता रहा,उसी कैलेण्डर को 31 दिसम्बर की तारीख ने पूरी तरह से बदल कर रख दिया।जिंदगी का भी यही फलसफा है, जो आज है, वह कल नहीं रहेगा, जो आज नया है, वह कल निश्चित रूप से पुराना होगा।
    नवजीवन का उदघोष
    पुराना कैलेण्डर इस सच्चाई को स्वीकारने और हर दिन हर पल को भरपूर आनंद से जीने का संदेशा दे गया। वह अंत का नहीं, नवजीवन का उद्घोष कर रहा था-
    पौधों से गिरते पीले पत्तों ने बताया है कि जिंदगी का यह अंत नहीं, यह तो केवल साया है।
    पुराने कैलेण्डर के चेहरे पर झुर्री और शरीर पर जर्जरता के भाव नहीं दिखे, बल्कि सफल सशक्त जीवन को पूरा करने का भाव वह व्यक्त कर रहा था। ढलते साल, सठियाना, पक जाना जैसे विचारों से कहीं अलग पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यनिवर्हन करने की चमक उसके चेहरे पर दिखाई दे रही थी। साथ ही साथ उसके फड़फड़ाते हुये पन्ने आंतरिक प्रसन्नता का प्रकाश बिखेरते हुए आत्मसंतोष के भाव को उजागर कर रहे थे।
    संतोषी जीवन का मंत्र
    नववर्ष के कैलेण्डर के लिए अपनी जगह को छोड़ते हुए उसे गम कम खुशी अधिक हो रही थी, दरअसल उसने हर दिवस की महत्ता को ईमानदारी से उजागर कर अपनी कर्तव्यपरायणता को निर्विवाद निभाया था। एक कैलेण्डर होने के धर्म को बखूबी निभाते हुये 2021 का कैलेण्डर संकेत दे गया कि संतोष की जिंदगी पाने का यही सूत्र है।
    पुराना नहीं है बूढ़ापा नये से पुराने हो जाने की दशा को वह बूढ़ापा कहने के बजाय ‘‘अनिवार्य सुखद परिवर्तन’’ का नाम दे रहा था। वर्षभर दीपावली, ईद, क्रिसमस, प्रकाश पर्व जैसे अनगिनत पर्वों के दिवस की जानकारी जनमन को देने के सुख की लकीर बारम्बार उसके चेहरे पर उभर रही थी। वह बयां कर रहा था कि विविध पर्वों के पीछे निहित भावनाओं और उद्देश्य के अनुरूप आचरण व्यवहार करेंगे तो आप कभी बूढ़े नहीं होंगे, क्योंकि उमंग, उल्लास,भाईचारा, मानवता, प्रेम,ज्ञान, परोपकार, नम्रता के भाव कभी वृद्ध नहीं होते। ऐसे गुणों के बीज को बोने, उगने और बढ़ने देने की ललक हमेशा मानव मन को युवा बनाये रखता है।

    विजय मिश्रा अमित

    हर दिवस का आरंभ नई ऊर्जा
    वर्षांत में सेवानिवृत्त होता हुआ कैलेण्डर यह भी कह रहा था कि दिन पर दिन गिनते हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे तो मुट्ठी में भरी रेत की तरह जिंदगी फिसल कर निकल जायेगी। दिन बीतते जा रहा है, उम्र बढ़ती जा रही है, आगे क्या होगा जैसे विचार-सवाल में उलझे रहने से तो असमय ही निश्चित रूप से बूढ़ापा एक रोग की तरह घेर लेगा। इससे बचने का आसान उपाय यही है कि हर दिन को नई ऊर्जा के साथ नयापन से भर दें। इसी सकारात्मक सोच को उजागर करते कैलेण्डर ने आखिरी दिन तक अपनी महत्ता को बनाये रखा।
    जीत अभी बाकी है
    बूढ़ा होना प्रकृति का नियम है, अतः बूढ़ा हो रहा हॅूं के गम में डूबने के बजाय कैलेण्डर यह सोचकर खुश होता रहा कि अपने अच्छे कर्मों से सेवाकाल को संपन्न कर सिर उठाये सेवानिवृत्त हो रहा हॅू। उसका यह आत्मविश्वास उसे हर दिन सर्वश्रेष्ठ होने का तमगा देता रहा। अपनी योग्यता को परखते-प्रदर्शित करते स्वयं को सशक्त बनाये हुये किसी भी प्रकार की कुंठा-ठहराव की स्थिति से निर्भय बना रहा, फलस्वरूप वह अपनी कील पर, दीवार की उस जगह पर जहॉ स्थापित हुआ था, उसे अंत तक यथावत अपने लिए सुरक्षित बनाये रखा। अंतिम दिवस पर कैलेण्डर मुस्कान बिखेरते हुये कह गया-
    कुछ जीत अभी बाकी है कुछ हार अभी बाकी है
    अब तक तो केवल एक अध्याय को पढ़ा है
    अभी तो पूरी किताब बाकी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय दृष्टि से लिखा जाए भारत का इतिहास : प्रो. मक्खन लाल
    Next Article कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा,धीमी गति से हो रहे कार्यो पर लगायी कड़ी फटकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेसिक विद्यालयों में 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की तैयारी…

    September 7, 2025

    बेसिक विद्यालयों में 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की तैयारी…

    September 7, 2025

    बीजेपी और बसपा को बड़ा झटका, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन…

    September 7, 2025

    राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां जानें अपने इलाके का हाल…

    September 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?