रायपुर 30 सितम्बर 2022। कोरोना वायरस के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. आज 63 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 465 हो गए हैं.
63 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 70 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1176314 मरीज मिले हैं. जिसमें से 1161715 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या465 है. वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14134 मौतें हो चुकी हैं.
छत्तीसगढ़ में आज 6 हजार 212 सैम्पलों की हुई जांच
प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.01 प्रतिशत
• आज 30 सितम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.01 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 6 हजार 212 सैंपलों की जांच में 63 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
• प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश के 13 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया प्रदेश के 05 जिलों में 01 से 05 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रह
• प्रदेश में आज 30 सितम्बर को 13 जिलों कोरबा, बलौदाबाजार एवं महासमुंद से 01-01, जांजगीर-चांपा एवं धमतरी से 02-02, बालोद एवं राजनांदगांव से 03-03, बलरामपुर से 04, बिलासपुर एवं बेमेतरा से 05-05, सरगुजा से 06, दुर्ग से 08, रायपुर से 22 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
• प्रदेश में आज 01 से 05 के मध्य 05 जिले सूरजपुर, दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एव कोंडागांव में 02-02 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
● प्रदेश में आज 03 जिले नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय
मरीज नहीं है।