रायपुर । कोरोना वायरस के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. आज 83 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 875 हो गए हैं.
83 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई. वहीं 177 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1173736 मरीज मिले हैं. जिसमें से 1158751 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 875 है. वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14110 मौतें हो चुकी हैं.
छत्तीसगढ़ में आज 4 हजार 180 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.99 प्रतिशत
● आज 31 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.99 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 180 सैंपलों की जांच में 83 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश के 17 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।
प्रदेश के 04 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही
प्रदेश में आज 31 अगस्त को 17 जिलों कोरबा, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 01-01, गरियाबंद से 02, रायगढ़, महासमुंद, कांकेर एवं धमतरी से 03-03, बलौदाबाजार एवं बिलासपुर से 04-04, जशपुर एवं गौरेला- पेंड्रा – मरवाही से 05-05, राजनांदगांव से 07, बलरामपुर एवं सरगुजा से 09-09, रायपुर से 10, दुर्ग से 13 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
• प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 04 जिले सुकमा में 03, नारायणपुर में 04, दंतेवाड़ा में 06, मुंगेली में 09 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।