Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डाकघर योजना: पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग स्कीम्स देती हैं बेहतर रिटर्न, जानें कैसे निवेश कर उठाएं इसका लाभ…
    जीवन शैली

    डाकघर योजना: पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग स्कीम्स देती हैं बेहतर रिटर्न, जानें कैसे निवेश कर उठाएं इसका लाभ…

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डाकघर योजना :

    बदलते वक्त के साथ डाकघर सिर्फ चिट्ठियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तमाम वो सुविधाएं मिल रही हैं जो आपको एक बैंक देता है। यही नहीं तकनीक के दौर में खुद को अपग्रेड रखने के लिए भी पोस्ट ऑफिस लगातार कुछ नया कर रहा है। पोस्ट ऑफिस में निवेश सुरक्षित निवेश माना जाता है. दरअसल, शेयर मार्केट और म्‍यूचुअल फंड में रिटर्न अच्‍छा होता है लेकिन वहां रिस्क फैक्टर भी उतना ही होता है. लेकिन, कई लोग रिस्‍क नहीं लेना चाहते है. ऐसे में, आप ऐसी जगह इंवेस्‍ट करें जहां आपका पैसा एकदम सिक्योर रहे और बिना किसी रिस्क के आपको अच्‍छा रिटर्न मिले. अगर आप भी ऐसा निवेश करना चाहते हैं जहां तगड़ा मुनाफा भी हो तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्‍कीम बेहतर हो सकती है.

    पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश पूरी तरह से सिक्‍योर होता है. इस योजना में आप 100 रुपये से निवेश कर सकते हैं और अधिकतम कितना निवेश करना है उसकी कोई लिमिट तय नहीं है. रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सुविधा के मुताबिक एक साल, दो साल या उससे ज्‍यादा समय के लिए निवेश कर सकते हैं. इस योजना में पोस्‍ट ऑफिस हर तिमाही पर ब्याज भी देता है.

    ऐसे मिलेगी 26 लाख की राशि :
    रेकरिंग डिपॉजिट योजना में अगर अगर आप हर महीने 16,000 रुपये की रकम निवेश करते हैं, तो 10 साल बाद आपको 26 लाख रुपये से भी ज्‍यादा की रकम मिलेगी. मान लीजिए कि आप हर महीने 16,000 रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में आप एक लाख 92 हजार रुपये जमा करेंगे. ऐसे ही आपको 10 साल तक इस योजना में निवेश करना होगा. इस तरह आप 19,20,000 रुपये निवेश के रूप में जमा करेंगे. इसके बाद योजना के मैच्योर होने के बाद आपको रिटर्न के रूप में 6,82,359 रुपये मिलेंगे. ऐसे आपको 10 साल बाद कुल 26,02,359 रुपये मिलेंगे.

    लोन भी लिया जा सकता है :
    पोस्‍ट ऑफिस की इस योजना में 18 वर्ष या उससे ज्‍यादा उम्र का कोई भी शख्‍य अपना खाता खुलवा सकता है. माता या पिता अपने नाबालिग बच्चे का खाता खुलवा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से आपको लोन भी मिल सकत है. लोन लेने के लिए आपको अपनी पोस्‍ट ऑफिस ब्रांच में संपर्क करना होता है. इस लोन को आप 12 किस्‍त में जमा भी कर सकते हैं. आपके खाते में जितना पैसा जमा हुआ है, उसका 50% अमाउंट आप लोन के रूप में ले सकते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, इन विषयों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल….
    Next Article कोरोना ब्रेकिंग: आज मिले कोरोना के इतने नए मरीज, 17 जिलों से पाए गए कोरोना संक्रमित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

    May 1, 2026

    पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…

    May 1, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    May 1, 2026

    यहां बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
    • पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…
    • सीएम साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
    • पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन…
    • प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?