Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 22 हजार से अधिक नये मामले दर्ज
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 22 हजार से अधिक नये मामले दर्ज

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 1 जनवरी। देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही और पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,775 मामले दर्ज किये गये, जबकि इससे एक दिन पहले मामलों की संख्या 16,764 थी।
    नये संक्रमित हुये मरीजों के साथ देश में कोरोना की चपेट में आये लोगों की संख्या 3,48,61,579 हो गयी है। इस दौरान कोरोना से 406 मरीजों की मौत हुई, जिन्हें शामिल करते हुये अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,81,486 तक पहुंच गई है।
    देश में शुक्रवार को 58 लाख 11 हजार 487 कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कुल टीकाकरण एक अरब 45 करोड़ 16 लाख 24 हजार 150 हो गया है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के कुल 1,431 मामले दर्ज हुये हैं। पिछले 24 घंटों में 8,949 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,75,312 हो गयी है। इस अवधि में सक्रिय मामले 13,420 बढ़कर 1,047,81 हो गये।
    देश में रिकवरी दर 98.32 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.30 फीसदी और मृत्यु दर 1.38 फीसदी है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 419 घटकर 20,106 रह गये हैं। राज्य में 2,742 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,79,277 हो गयी है। इस अवधि में 353 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,794 हो गया है। पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
    महाराष्ट्र में इस अवधि में सबसे अधिक 6,293 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 28,199 हो गयी है, जबकि 08 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,526 हो गया है। वहीं 1,766 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 65,09,096 हो गयी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ देवांगन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी
    Next Article छत्तीसगढ़ : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSF के 67 जवान सम्मानित, कांकेर में नक्सल-विरोधी ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले जवानों को वीरता पदक…..

    August 14, 2026

    विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन…

    August 14, 2026

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

    August 14, 2026

    तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर BSF के 67 जवान सम्मानित, कांकेर में नक्सल-विरोधी ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले जवानों को वीरता पदक…..
    • विधायक श्री अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन…
    • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
    • छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन…
    • तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?