रायपुर, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ देवांगन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष हम सभी के जीवन में नई खुशियां व उमंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेशवासी सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहें। हम सब प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल से नव वर्ष मनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने देश में बढ़ते हुए कोरोना के नए वैरिएंट ओमीमें से बचाव के ॒दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि नव वर्ष को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर मनाएं और मास्क पहने और दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड नियमों का पालन जरूर करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वर्चुअल माध्यमों से एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देना अधिक बेहतर है।