Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19 : देश में महज 0.08 प्रतिशत रही है कोरोना के सक्रिय मामलों की दर, छत्तीसगढ़ में 57 सक्रिय मामले घटकर 280 हुए
    कोरोना समाचार

    COVID19 : देश में महज 0.08 प्रतिशत रही है कोरोना के सक्रिय मामलों की दर, छत्तीसगढ़ में 57 सक्रिय मामले घटकर 280 हुए

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली,15 मार्च। देश में दम तोड़ते कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की दर घटकर अब महज 0.08 फीसदी रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 180 करोड़ 40 लाख 28 हजार 891 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो हजार 568 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 33 हजार 917 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.08 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत हो गयी है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में चार हजार 722 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 46 हजार 171 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है।

    देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख एक हजार 773 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 77 करोड़ 97 लाख 54 हजार 516 कोविड परीक्षण किए गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 97 मरीजों की मृत्यु हुयी है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

    केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 866 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 8800 रह गयी। वहीं, 1597 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6446221 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66886 हो गया है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 142 घटकर 6386 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 298 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7721220 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,753 पर स्थिर है।

    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 235 घटकर 2460 हो गयी है। इस दौरान 337 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3901430 हो गई है। वहीं राज्य में चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40,022 हो गया है।

    तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 119 घटकर 1054 रह गये है, वहीं 204 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3412918 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,024 है।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 318 घटकर 2902 रह गए हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 217895 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 671 है।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 87 घटकर 1365 रह गए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21,188 हो गया है। राज्य में अभी तक 1993920 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 35 घटकर 1278 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2045193 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 23,492 हो गया है।
    ओडिशा में कोरोना के 64 मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 904 हो गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1276675 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9,118 हो गया है।
    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 53 घटने से 863 रह गए हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1271897 हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,550 तक पहुंच गया है।तेलंगाना में सक्रिय मामले 85 और घटकर 865 रह गए हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। वहीं 785442 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान कोरोना के मामले 36 घटकर 693 रह गए हैं, जबकि 172 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1836236 हो गई है। राजधानी में मृतकों का आंकड़ा 26,141 पर बरकरार है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 08 घटकर 655 हो गई है और राज्य में अभी तक 428580 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 7,689 पर पहुंच चुका है।
    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 678 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1029225 हो गई है। राज्य में अभी तक 10,733 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।
    आंध्र प्रदेश में 59 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 547 रह गई है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2303607 हो गई है। मृतकों की संख्या 14,731 पर स्थिर है। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 506 रह गए हैं तथा अब तक 1212187 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,939 हो गयी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 57 सक्रिय मामले घटकर 280 रह गए हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1137505 हो गई है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14,034 पर स्थिर है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय 265 रह गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 740760 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17,724 हो गया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलघुकथाः रंगोत्सव बना दंगोत्सव
    Next Article कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर उच्च न्यायालय के आने वाले फैसले के मद्देनजर 21 मार्च तक धारा 144 लागू
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…
    • राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय
    • भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…
    • एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…
    • मध्यप्रदेश में इतने हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रोत्साहन राशि भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?