
पश्चिम बंगाल। बंगाल में ममता सरकार में शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक-एक फ्लैट करोड़ों रूपए उगल रहे हैं। पार्थ चटर्जी के तत्कालीन शिक्षा मंत्री रहने के दौरान शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां दी गई थी जिसमे अर्पिता मुखर्जी ने भी खूब पैसे कमाए थे।
वहीँ अब नई जानकारी के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट से ED ने छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए बनरामद किए हैं। बताया जा रहा हैं इस फ्लैट से भी ED ने बड़ी संख्या में सोना और नकदी बरामद किया है। कैश इतनी बड़ी तादात में है कि उसे गिनने के लिए 5 मशीनें मंगवाई गई हैं।
बता दें कुछ दिनों पहले ED ने अर्पिता मुखर्जी के घर में छापेमारी की थी जहां से उन्होंने 21 करोड़ कैश बरामद किया था जिसके बाद पार्थ चटर्जी का भी नाम इसमें सामने आया था। फिलहाल ED संबंध में दोनों से पूछताछ कर रही है।