CRPF Recruitment 2023 : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खुशखबरी है. विभाग ने ASI (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 जनवरी से शुरू होगी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://crpf.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक CRPF भर्ती 2023 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1458 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 4 जनवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 जनवरी
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1458
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) -143
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) -1315
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को केंद्र / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहें हैं, उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा.
वेतन
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) लेवल 05 के तहत वेतनमान- 29200 रुपये से 92300 रुपये
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लेवल 04 के तहत वेतनमान- 25500 रुपये से 81100 रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट / स्किल टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.