Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर…
    समाचार

    प्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर…

    By Tv36 HindustanOctober 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं, जबकि बस्तर संभाग में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम के खतरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, रेलवे ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं।नक्शे देखें

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर, कई जिलों में अलर्ट
    मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।नक्शे देखें

    28 अक्टूबर को इन जिलों में रेड अलर्ट
    रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव
    ऑरेंज अलर्ट: कांकेर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़।नक्शे देखें

    येलो अलर्ट: सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा और नारायणपुर।

    29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
    मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

    रेड अलर्ट: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर।

    ऑरेंज अलर्ट: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा।

    येलो अलर्ट: सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।नक्शे देखें

    रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

    चक्रवात के असर से ट्रेन सेवाएं प्रभावित

    तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, केके लाइन पर चलने वाली ट्रेनों समेत कुल 56 ट्रेन सेवाओं को रद्द या पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि 15 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ये बदलाव 27, 28 और 29 अक्टूबर के लिए घोषित किए गए हैं।

    रेलवे अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

    इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

    खराब मौसम और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव में बुधवार, 28 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। संबंधित जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

    कांकेर में कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर संवेदनशील और झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। राहत शिविरों में भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।नक्शे देखें

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आंधी के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहें। खुले स्थानों पर रुकने से बचें और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट…
    Next Article भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस जिले में आज सभी स्कूलों में छुट्टी ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील…

    October 28, 2026

    करवा चौथ चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कौन से मंत्र बोलें जानें पूजा की सही विधि…

    October 28, 2026

    किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

    October 28, 2026

    भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले में आज सभी स्कूलों में छुट्टी ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील…
    • करवा चौथ चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कौन से मंत्र बोलें जानें पूजा की सही विधि…
    • किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
    • भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…
    • प्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?