मुंबई : कला जगत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है. एक्टर रसिक दवे का 65 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया। एक्टर के निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.एक्टर के निधन की खबर सुन उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक फैन ने लिखा, ‘गुजराती थिएटर्स ने अपना सितारा खो दिया। आप बहुत याद आएंगे रसिक भाई।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘भगवान आपकी आत्मा का शांति प्रदान करे।
’रिपोर्ट्स के मुताबिक, रसिक पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे। रसिक का अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया जाएगा। एक्टर ने कई गुजराती ड्रामा और फिल्मों के साथ हिंदी टीवी शोज में भी काम किया था। उन्होंने ‘महाभारत’ में नंद का रोल प्ले किया था।रिपोर्ट के मुताबिक, “रसिक काफी समय से किडनी रिलेटेड बीमारी से परेशान थे और एक्टर पिछले कई सालों से डायलिसिस पर थे। पिछले एक महीने में उनकी हालत ज्यादा खराब होती चली गई थी।” रसिक की शादी से पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस केतकी दवे से हुई थी और उनके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हैं।