उत्तराखंड, Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर है। बीजेपी ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेश भट्ट को प्रदेश बीजेपी की कमान सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्तिा आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद से ही उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज हो गई थी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवभूमि उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये हैं। इसके पहले राज्य में बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक थे। जिन्होंने हटाकर महेन्द्र भट्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी कर दिया है।