इंदौर: यहां की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हो यह संकल्प ले। प्रदेश के सीएम शिवराज राजनीतिक खेल के धोनी हैं वहीं कैलाश विजयवर्गीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हैं। भाजपा की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंदौर में कही। राजनाथ सिंह इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ देश के चंद्रयान, सूर्ययान, मंगलयान सफल लॉन्चिंग – लैंडिंग कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के राहुलयान की ना सफल लॉन्चिंग हो रही ना लैंडिंग।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सियासी रंग चढ़ने लगा है। इंदौर मैं बड़े नेताओं के डर हो रहे हैं रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर आए। उन्होंने इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने कहा कि आज भारत पहले वाला भारत नहीं है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। अमेरिका भी आज भारत की ताकत, सामर्थ्य को स्वीकार करता है। सीएम शिवराज राजनीति के खेल के धोनी हैं तो कैलाशजी हार्दिक पांड्या हैं ऑल राउंडर हैं।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पुलवामा हमले के बाद पीएम ने हमें बुलाया और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कही। सर्जिकल स्ट्राइक की फिर भी कांग्रेस को सुख की अनुभूति नहीं होती। देश चांद पर पहुंच गया है। चंद्रयान, सूर्ययान, मंगलयान सफल लॉन्चिंग – लैंडिंग हो रही हैं, लेकिन उनके राहुलयान की ना सफल लॉन्चिंग हो रही और ना ही सफल लैंडिंग। खचाखच भरे महावीर बाग में राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को इंदौर की सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प भी दिलाया।उन्होंने कहा कि भाजपा की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
धारा 370, राम मंदिर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। पहली बार किसी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने आए राजनाथ सिंह इंदौर की जमकर तारीफ भी की। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों का बखान भी किया। उन्होंने कमलनाथ की 15 महीने की सरकार द्वारा प्रदेश और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, लागू नहीं करने पर आलोचना की।
