नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव को माहौल गर्माया हुआ है। वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर जारी है। इसी बीच AAP ने रविवार को बीजेपी के सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठाया तो भाजपा ने भी तुरंत पलटवार कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
दरअसल, आगानी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी के सीएम फेस को लेकर लगातार निशाना साध रही है। रविवार को फिर आम आदमी पार्टी ने सवाल किया कि आपदा में भाजपा…दूल्हा कौन है तो बीजेपी ने भी कह दिया आप.. दा जाएगी और बीजेपी आएगी। दिल्ली के दिल में मोदी है। बीजेपी ने अपने पोस्टर में आप को आपदा बताया है। इसके साथ ही दिल्ली की समस्याओं जैसे गंदे पानी की समस्या, टूटी सड़कें, पानी के लिए तरसते लोगों को दिखाया गया है। वहीं पोस्टर में ये भी दिखाया गया है कि बीजेपी की आने से दिल्ली की सभी समस्याएं दूर हो जाएगी और दिल्ली भाजपा के रंग में रंग जाएगी।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि, आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है और अरविंद केजरीवाल सीएम चेहरा है। वहीं बीजेपी ने अभी तक सीएम चेहरे को लेकर किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी भाजपा को घेरने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी के पास न दिल्ली के लिए सीएम चेहरा और न ही दिल्ली के विकास का कोई विजन है।
