Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा, पानी बिल की लेट फीस माफ, जानिए कब जमा करने पर मिलेगी कितनी छूट…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा, पानी बिल की लेट फीस माफ, जानिए कब जमा करने पर मिलेगी कितनी छूट…

    By Tv 36 HindustanOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा राहत कदम उठाया है। उन्होंने पानी बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 31 दिसंबर तक बिल जमा करने पर लेट पेमेंट सरचार्ज में 100% छूट दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महज 1,000 रुपये में अवैध घरेलू कनेक्शन को वैध कराया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी कनेक्शन अवैध रहेगा, उसे काटा जाएगा।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में अवैध पानी कनेक्शनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की 2.5 करोड़ आबादी के बावजूद केवल 29 लाख कनेक्शन हैं, जबकि हजारों कनेक्शन अवैध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कनेक्शन नियमित कराने पर भारी छूट का ऐलान किया है:

    घरेलू कनेक्शन: पहले अवैध कनेक्शन को नियमित कराने पर 25,000 रुपये लगते थे, अब इसे केवल 1,000 रुपये में रेग्युलराइज किया जा सकता है।

    गैर-घरेलू कनेक्शन: पहले पेनल्टी 61,000 रुपये थी, अब इसे केवल 5,000 रुपये में नियमित किया जा सकेगा।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चेतावनी दी है कि जो भी अवैध पानी कनेक्शन नियमित नहीं कराएगा, उसे काटा जाएगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को नुकसान पहुँचाया, क्योंकि उन्होंने सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया, जिससे नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा सके।

    गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जल विभाग ने सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है, जिससे अब यह बेहतर तरीके से काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने जल बोर्ड की सारी आर्थिक शक्ति अपने पास रख ली थी, जिससे बोर्ड की क्षमता सीमित हो गई थी।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की आधी आबादी अभी भी बिना पाइपलाइन वाले कनेक्शन या अवैध कनेक्शन पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को आर्थिक शक्ति प्रदान की, जिससे काम की गति बढ़ी और सुधार संभव हुआ।

    इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि काम को कर्मचारियों में बराबर बांटा गया है और प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक जल विभाग कार्यालय स्थापित किया जाएगा, ताकि सेवा बेहतर तरीके से और अधिक सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके।

    प्रवेश वर्मा ने बताया क्यों आता है ज्यादा बिल

    दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जुलाई 2025 में स्पष्ट किया था कि राजधानी में अधिकतर लोगों के पानी के बिल ज्यादा आने का मुख्य कारण लेट फीस है, जो 5% प्रति माह की दर से बढ़ती रहती है। इससे कई उपभोक्ताओं के बिल लाखों रुपये तक पहुंच जाते हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा, “यह पहली और आखिरी योजना है जिसमें पानी के बिलों पर लगने वाला जुर्माना माफ किया जाएगा। दिल्ली के कई लोगों को ऐसे बिल मिले हैं जो पानी के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि ब्याज और लेट फीस की वजह से बढ़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इस माफी योजना से सरकार के हजारों करोड़ रुपये के राजस्व में घाटा होगा, लेकिन इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और आर्थिक बोझ कम करना है।

    31 जनवरी तक मिलेगी 100% छूट

    दिल्ली सरकार ने पानी बिल माफी योजना को और स्पष्ट करते हुए नए छूट शर्तें घोषित की हैं:

    100% छूट: जो लोग 31 जनवरी 2026 तक अपना बकाया बिल जमा करेंगे, उन्हें जुर्माने लेट फीस में 100% छूट मिलेगी।

    70% छूट: जो लोग 31 मार्च 2026 तक बिल जमा करेंगे, उन्हें 70% तक की छूट मिलेगी।

    सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 29 लाख परिवारों को फायदा होगा। वर्तमान में दिल्ली में पानी के बकाया बिलों की कुल राशि लगभग 87,589 करोड़ रुपये है, जिसमें से 80,463 करोड़ रुपये केवल लेट फीस के रूप में हैं।

    Views: 765
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleत्योहार की खुशी या टैक्स की टेंशन, बोनस के साथ मिल सकता है नोटिस, जानिए सरकार के सख्त नियम…
    Next Article धनतेरस पर सोना खरीदें और कैशबैक भी पाएं मुफ़्त, लेकिन मौका सिर्फ 1 दिन का, जानिए कहां और कितने समय तक के लिए है ये ऑफर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…

    November 7, 2026

    अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…

    November 7, 2026

    आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…
    • अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…
    • आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
    • 15 नवंबर से धान खरीदी कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?