Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छिंदई नदी में बने पुल का किया लोकार्पण, खुलेंगे विकास के द्वारा…
    कोरबा

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छिंदई नदी में बने पुल का किया लोकार्पण, खुलेंगे विकास के द्वारा…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,मंत्री लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विधि एवं विधायी कार्य व नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव,विशिष्ट अतिथि सुश्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद ने करतला विकासखंड के ग्राम मदवानी -कछार-तराईमार -कुदमुरा मार्ग में छिंदई नदी में लगभग 17 करोड़ 17 लाख की राशि से बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा,अपर कलेक्टर दिनेश नाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को लोकार्पण कार्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से विकास के नए द्वार खुल गए हैं। वर्षों से इस नदी में पुल की मांग थी जो अब पूरी हो गई है। इससे आसपास के अनेक गाँव जुड़ गए हैं। एक दूसरे से सम्पर्क भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल आवागमन का पुल होने के साथ ही विकास का भी पुल है।
    देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को लगातार विकास की राह पर ले जा रहे हैं।
    वे गरीबी में पले बढ़े हैं, इसलिए गरीबों के हित में योजनाएं बनाकर गरीबों का कल्याण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार के गठन होने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए है। मुख्यमंत्री द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कमजोर परिवार के लोगो के लिए 18 लाख पक्के मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दो साल का बकाया बोनस का
    12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से उनकी उपज का 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी किया गया। विगत 12 मार्च को
    राज्य के 24.72 लाख किसानों को 13320 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि के रूप में 1-1 हजार रुपये अंतरित की गई है। इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहको से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्हें चरण पादुका जैसी अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
    इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।
    इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मदवानी कुदमुरा मार्ग की सड़क चौड़ीकरण, रामपुर बेहरचुआ नोनदरहा मार्ग में पक्की सड़क निर्माण एवं मदवानी पंचायत में आवश्यकतानुसार हैण्डपंप लगाने का कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही।

    राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने ग्रामीणों को पुल के लोकार्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्य में जुटी हुई है एवं आगे भी विकास के काम जारी रहेंगे।

    कलेक्टर ने कहा कि आज क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण विकास कार्य का सौगात मिला है। इससे आस पास के अनेक ग्रामों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। जिससे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Deputy Chief Minister Arun Sao inaugurated the bridge built on Chhindai River Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिसके लिए लगाया WhatsApp Status उसे अब देखना ही होगा, बस आपको करना है ये छोटा सा काम..
    Next Article खास आपके लिए MP के इस जिले में तैयार हो रहे होम स्टे, जेब से निकालने होंगे इतने रुपये,जाने खासियत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?