Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » खास आपके लिए MP के इस जिले में तैयार हो रहे होम स्टे, जेब से निकालने होंगे इतने रुपये,जाने खासियत…
    मध्य प्रदेश

    खास आपके लिए MP के इस जिले में तैयार हो रहे होम स्टे, जेब से निकालने होंगे इतने रुपये,जाने खासियत…

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ईंट ,पत्थर ,मिट्टी से बनने वाले इन आवासों में पर्यटकों के ठहरने की आरामदायक व्यवस्था होगी. बैतूल के बाचा, बज्जर वाडा, लोकलदरी और कुकरू में यह होम स्टे बनाए जा रहे हैं. पर्यटन निगम की योजना के मुताबिक इन होम स्टे को पर्यटकों की पसंद के अनुरूप बनाया जा रहा है. बैक टू विलेज के प्रोग्राम मैनेजर दीपक मिस्त्री के मुताबिक देश के पहले सोलर विलेज बाचा में 10 घर बनाए जाएंगे. इन्हें मिट्टी से बनाया जाएगा. बज्जर वाडा में ईट पर मिट्टी की जुड़ाई वाले 10 घर बनेंगे. लोकलदरी में भी इसी तरह के मकान बनाए जाएंगे. इन घरों में एक कमरा, आगे पीछे बरांडा होगा. जबकि, लेट बाथ आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे.

    योजना के तहत तैयार होने वाले घर यानि होम स्टे में दो पर्यटक एक समय में रुक सकेंगे. इसमें ठहरने वाले पर्यटक को देशी व्यंजन परोसे जाएंगे. पर्यटकों को उसी घर का हितग्राही भोजन बनाकर देगा. यहां ठहरने, खाने, नाश्ते के लिए 24 घंटे के लिए 2 हजार रुपये लिए जाएंगे. ये सभी मकान आदिवासी हितग्राही के उसके मूल निवास के बाजू में बनाए जा रहे हैं.

    संस्था बैक टू विलेज ने हितग्राहियों का चयन सामुदायिक बैठक के बाद किया है. इसके लिए पर्यटन निगम एक होम स्टे बनाने के लिए आदिवासी हितग्राही को 3 लाख रुपये, जबकि गैर आदिवासी हितग्राही को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रहा है. इस होम स्टे से होने वाली कमाई का पूरा हिस्सा हितग्राही ही रखेगा.

    इन होम स्टे में रुकने के साथ ही टूरिस्ट आसपास के प्राकृतिक स्थलों की सैर भी कर सकेंगे. उनके चाहने पर समिति टूरिस्ट को वाहन भी उपलब्ध कराएगी. बाचा में ठहरने वाले पर्यटक जटान देव, भौरा, चूरना घूम सकेंगे. वहीं, फिशिंग के लिए उन्हे कोसमी डैम भी ले जाया जा सकेगा. भोपाली, बालाजीपुरम, पाढर स्थित शिव की टेकडी , कुकरु के कॉफी बागान भी दिखाए जा सकेंगे.

    साधारण सा दिखने वाला बैतूल का बाचा गांव दुनिया के नक्शे पर अब चमक रहा है. आधुनिक गांवों की कतार में सबसे आगे खड़े इस गांव में चूल्हा तो जलता है, लेकिन धुआं नहीं उठता. यहां के लोगों को न घरेलू गैस की जरूरत पड़ती है, और न ही जंगल से लकड़ी काटने की. क्योंकि यहां हर घर में सोलर चूल्हा जलता है. महिलाएं भी खुश हैं कि अब न तो लकड़ी लाने के लिए जंगल जाना पड़ता है और न ही गैस या कैरोसिन खत्म होने की चिंता सताती है.पर्यावरण संरक्षण से लेकर शराबबंदी तक और पौधरोपण से लेकर सफाई तक में अपनी खास पहल ने इस गांव को अलग गांव की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Home stays are being prepared especially for you in this district of MP india Raipur Today latest news Today news you will have to shell out so much money from your pocket
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छिंदई नदी में बने पुल का किया लोकार्पण, खुलेंगे विकास के द्वारा…
    Next Article नेशनल हाईवे या एक्सप्रेस-वे पर चाहिए मदद,तो तुरंत डायल करें ये नंबर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    • अब सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘रामायण’, स्टारकास्ट से भव्य VFX तक जानें फिल्म की 5 खास बातें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?