Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सराफा व्यापारी के साथ विवाद के बाद कर्मचारी ने रास्ते में जहर खाकर किया आत्महत्या बेटा बोला-पापा को सरेआम बेइज्जत किया गया है इसलिए उन्होंने ऐसा किया…
    अपराध

    सराफा व्यापारी के साथ विवाद के बाद कर्मचारी ने रास्ते में जहर खाकर किया आत्महत्या बेटा बोला-पापा को सरेआम बेइज्जत किया गया है इसलिए उन्होंने ऐसा किया…

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सराफा व्यापारी और उसके कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया था कि नाराज कर्मचारी ने रास्ते में ही कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच पायल चोरी को लेकर विवाद हुृआ था। इसके बाद कर्मचारी बाजार से लौट रहा था। उसी दौरान उसने रास्ते में अपनी जान दी है। पुलिस को उसका शव रोड किनारे पड़ा हुआ मिला था। अब मृतक के बेटे ने सराफा व्यापारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    दरअसल, शहर के आमापारा का रहने वाला रिसब संचेती सराफा व्यापारी है। वह जिले में घूम-घूमकर और बाजारों में जाकर सोना-चांदी बेचता है। उसके साथ रुद्री निवासी राकेश साहू(50) भी काम करता था। राकेश रिसब के यहां बतौर कर्मचारी के रूप में काम करता था। इस बीच रिसब ने मंगलवार को कांकेर जिले के नरहरपुर में दुकान लगाई थी। उसी दौरान रिसब और राकेश के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद राकेश वापस धमतरी लौट रहा था। इसके बाद उसने धमतरी-नगरी रोड पर सियादेही के पास कीटनाशक पी लिया। जिससे वह बेहोश होकर रास्ते के किनारे ही पड़ा हुआ था।

    वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मंगलवार को दोपहर को करीब 3.30 बजे इस रास्ते में निकली हुई थी। उसी वक्त सियादेही के पास राकेश साहू जमीन पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की बोतलें भी बरामद की थी। पुलिस राकेश को जिला अस्पताल लेकर गई थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी।

    बेटा बोला-पापा को बेइज्जत किया

    इधर, राकेश के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। तब राकेश के बेटा जितेंद्र साहू पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि मेरे पिताजाी करीब 2.5 साल से रिसब संचेती के यहां काम कर रहे थे। मंगलवार को सरे बाजार में रिसब ने उसके पिता के साथ विवाद किया। सबके सामने बेइज्जत किया। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। जितेंद्र ने व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    व्यापारी ने कहा-पायल चोरी किया

    वहीं रिसब का कहना है कि राकेश ने दुकान की एक जोड़ी पायल चुराया था। मैंने यह देख लिया था। इस पर ही मैंने उससे कहा था कि तुमने पायल क्यों चुराया। इसके बाद विवाद हुआ था। मैंने उसे काम पर रखने से मना किया था। बाद में वो दुकान के पास से चला गया। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ नहीं पता है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को परिजनों को शव को सौंपा है। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक मे लिया गया अहम फैसला स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल होंगे सड़क सुरक्षा व यातायात नियम…
    Next Article छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का दौरा कार्यक्रम देखिए कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?