Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या पंत के आउट होने के बाद हेड ने किया अभद्र इशारा कमेंटेटर ने समझाया असली मतलब जानें पूरा मामला…
    खेल

    क्या पंत के आउट होने के बाद हेड ने किया अभद्र इशारा कमेंटेटर ने समझाया असली मतलब जानें पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मैदान पर एक अजीब घटना देखने मिली। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी ट्रेविस हेड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराकर तोड़ा। पंत के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली, लेकिन हेड जोश में होश खो बैठे और उन्होंने अभद्र इशारा किया।

    पंत-यशस्वी की शानदार साझेदारी
    ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 33 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी और पंत ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की।

    सोशल मीडिया पर भड़के प्रशंसक
    हेड का अभद्र इशारा देखकर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया और इसे खेल भावना के विपरीत बताया। कुछ फैंस का कहना था कि आईसीसी को इस तरह का अभद्र इशारा करने के लिए हेड पर जुर्माना लगाना चाहिए।
    हेड के इशारे की सामने आई वजह
    भारतीय प्रशंसक जहां हेड के इशारे को अभद्र बता रहे हैं, वहीं कमेंटेटर ने हेड के इशारे का मतलब समझाया और कहा कि यह अभद्र इशारा नहीं था। एक ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे जेम्स ब्रेशॉ ने कहा, ‘2022 में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंदों पर 4-10 रन बनाने के बाद हेड ने कहा था कि मुझे अपनी अंगुली को बर्फ पर रखना पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने ऐसा किया।’ दरअसल, हेड ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह ग्लास में रखे बर्फ पर अंगुली लगा रहे थे। वहीं, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात को खारिज कर दिया कि हेड ने अभद्र इशारा किया था।
    ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त
    मैच की बात करें तो जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी।

    Post Views: 2,310

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाकुंभ में जाने से पहले ये जान लें, हर श्रद्धालु को पता हो ये बात वरना हो सकती हैं…
    Next Article आपके शरीर से सारी गांठ खत्म कर देगा ये आयुर्वेदिक इलाज, बाबा रामदेव से जानिए कैसे करें उपयोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास ये डिग्री…

    August 15, 2026

    मिनीमाता बांगो जलाशय के खुले 3 गेट, छोड़ा गया 3005 क्यूसेक पानी, प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट…

    August 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….

    August 15, 2026

    देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री सांय …

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास ये डिग्री…
    • मिनीमाता बांगो जलाशय के खुले 3 गेट, छोड़ा गया 3005 क्यूसेक पानी, प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय ने यहां की एसडीओपी निशा सिन्हा को किया सम्मानित,कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार….
    • देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री सांय …
    • तिरंगे से सीखा जीवन का पाठ, जेंजरा में देशभक्ति की अनूठी सौगात
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?