Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाकुंभ में जाने से पहले ये जान लें, हर श्रद्धालु को पता हो ये बात वरना हो सकती हैं…
    समाचार

    महाकुंभ में जाने से पहले ये जान लें, हर श्रद्धालु को पता हो ये बात वरना हो सकती हैं…

    By Tv 36 HindustanDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और अध्‍यात्मिक मेले महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी, इसमें 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है. इन सभी के ठहरने सहित अन्‍य इंतजाम किए गए हैं. शहर के अंदर और बाहर ठहरने को लेकर तमाम सुविधाएं हैं. कुंभ मेले के अंदर भी ठहरने के इंतजाम हैं तो वहीं मेले के आसपास ठहरने के लिए शानदार और लग्‍जरी व्‍यवस्‍थाएं की गईं हैं. यहां लग्‍जरी टेंट हाउस भी उपलब्‍ध हैं. इसको लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

    महाकुंभ मेले का गलत फायदा उठाने के लिए साइबर ठग सक्रिय हैं. मेला क्षेत्र में बनाई गई टेंट सिटी में टेंट कॉटेज की बुकिंग और शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग के नाम पर साइबर ठग लोगों के साथ फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी कर रहे हैं. प्रयागराज की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कुंभ मेले में होटलों और लग्जरी टेंट सिटी में बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने 4 साइबर ठगों को भी गिरफ्तार किया है और उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल बरामद करने के साथ ही उनके द्वारा महाकुंभ के नाम पर बनायी गई 9 फर्जी वेबसाइट का भी खुलासा किया है.

    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की शिकायतेंडीसीपी सिटी अभिषेक भारती के मुताबिक प्रयागराज पुलिस को लगातार महाकुंभ मेले में टेंट और शहर के होटल में कमरे की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की शिकायतें मिल रही थी. जिसको लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पांच FIR दर्ज की है. साइबर ठग, होटलों के और टेंट सिटी के नाम से फर्जी वेबसाइट्स बनाकर उसके जरिये टेंट और कमरे की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवा रहे थे. लोगों ने बुकिंग के बाद जानकारी की तो पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है. मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और साइबर ठगों के गिरोह को पकड़कर उनका खुलासा किया है.

    8 वेबसाइट्स के जरिए हो रही थी ठगीडीसीपी सिटी अभिषेक भारती के मुताबिक प्रयागराज साइबर क्राइम थाना पुलिस के द्वारा पकड़े गए साइबर ठगों के गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला है.उसने 3 अन्य साथियों को मिलाकर गैंग बनाया है. जो महाकुंभ में आने की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाने के लिए अलग अलग नामों से 8 वेबसाइट बनायी थी. इन्हीं वेबसाइट्स के जरिये ये लोग भोले भाले लोगों से टेंट बुकिंग और होटल में कमरों के बुकिंग के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर ठगी करते थे.

    कुछ वेबसाइट को बंद कराया, 50 अभी भी राडार परइन्हीं वेबसाइट के जरिये साइबर ठगों का ये गैंग टेंट सिटी में कॉटेज और होटलों में कमरे बुक करवाने के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इस गैंग ने अभी तक 35 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है. यही नहीं इन वेबसाइट के अलावा पुलिस ने 8 दूसरी फर्जी वेबसाइट्स को पहले ही बंद करवाया था. अब पुलिस इस गैंग के मेंबर्स से मिली जानकारी के बाद इन 9 वेबसाइट को भी बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यही नहीं प्रयागराज पुलिस और साइबर पुलिस की टीम 50 से अधिक वेबसाइट्स को अपने रडार पर रखा है और उनकी जांच की जा रही है. जांच के नतीजे आने के बाद अगर इसमें कोई वेबसाइट फर्जी पता चलती है तो उसे भी बंद करवाया जाएगा.

    Post Views: 1,715

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस चमकीले और खूबसूरत रत्न को पहनने से गुर्दा और हृदय रोगों से मिलती है मुक्ति, बढ़ता है व्यापार…
    Next Article क्या पंत के आउट होने के बाद हेड ने किया अभद्र इशारा कमेंटेटर ने समझाया असली मतलब जानें पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी…

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस 2026- यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण…

    August 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…

    August 14, 2026

    रक्षाबंधन पर ग्राहकों को डाक विभाग का तोहफा, ‘Rakhi Mail’ पर 10% की छूट, इतने अगस्त तक मिलेगी सुविधा…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी…
    • स्वतंत्रता दिवस 2026- यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण…
    • मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात…
    • रक्षाबंधन पर ग्राहकों को डाक विभाग का तोहफा, ‘Rakhi Mail’ पर 10% की छूट, इतने अगस्त तक मिलेगी सुविधा…
    • नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है..
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?