यूपी:- भारतीय जनता पार्टी जहां यूपी में 70 से ऊपर सीट जीतने की बात कह रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी समाजवादी पार्टी ने भी यूपी को लेकर एक सर्वे किया है. इस सर्वे में पार्टी ने इंडिया गठबंधन को मिलने वाली सीटों का जिक्र किया है.
सपा प्रवक्ता ने एक्स पर शेयर किया सर्वे
सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पार्टी के एक सर्वे को पोस्ट करते हुए लिखा है, इंडिया गठबंधन यूपी में 50 से ज़्यादा सीट जीतने जा रहा है. ये समाजवादी पार्टी का सर्वे है.
