नई दिल्ली :- आज यह शाम तक यह पता चल जाएगा कि किस सीट पर कौन हार या जीत रहा है। इसको लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया है। खासकर मतगणना के बाद चुनावी हिंसा की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
बिहार की 40 सीटों पर कौन बाजी करेगा? आज शाम तक यह साफ हो जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रतिष्ठित चेहरों की किस्मत दांव पर है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं। वह काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आज पूर्णिया, कराकाट, सारण और पाटलिपुत्र जैसी सीटों पर भी सबकी नजर बनी रहेगी। बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।
