Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » खूबसूरती ही नहीं अहम संकेत देता है गालों पर डिंपल, जानिए आखिर क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र…
    जीवन शैली

    खूबसूरती ही नहीं अहम संकेत देता है गालों पर डिंपल, जानिए आखिर क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र…

    By Tv36 HindustanNovember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चेहरे की बनावट न सिर्फ हमारी खूबसूरती को दर्शाती है, बल्कि भारतीय परंपरा और सामुद्रिक शास्त्र में इसके कई गहरे अर्थ भी बताए गए हैं. इन्हीं में से एक है- ‘गालों पर डिंपल’, जिसे लोग खूबसूरती और आकर्षण का प्रतीक मानते हैं. मुस्कुराते समय चेहरे पर उभरने वाले ये छोटे-छोटे गढ्ढे यानी डिंपल न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन के कई पहलुओं को भी दर्शाते हैं.

    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, डिंपल वाले लोगों के जीवन में कई ऐसी विशेषताएं होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं. भारत के इस प्राचीन शास्त्र के अनुसार, आइए जानते हैं गालों पर डिंपल होना क्या अहम संकेत देता है?

    डिंपल वाले लोग होते हैं बेहद लकी
    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के गालों पर डिंपल होता है, वे जन्म से ही भाग्यशाली माने जाते हैं. उनकी किस्मत कई बार उन्हें कठिन परिस्थितियों से भी निकाल लाती है. ऐसे लोग मौके का बेहतर उपयोग करते हैं और छोटी-छोटी मेहनत भी बड़ी सफलता दिला देती है. इन्हें जीवन में अक्सर अच्छे अवसर मिलते हैं और ये उन अवसरों को पहचानने में भी सक्षम होते हैं.
    आकर्षक और मैग्नेटिक पर्सनैलिटी
    डिंपल वाले लोगों की पर्सनैलिटी बेहद आकर्षक मानी जाती है. उनकी मुस्कान देखने वाले का मन मोह लेती है. वे भीड़ में भी अलग नजर आते हैं. साथ ही, उनका व्यवहार दोस्ताना होता है और लोग उनकी ओर बिना किसी प्रयास के खिंचे चले आते हैं. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोग अपनी उपस्थिति से ही माहौल को हल्का और सकारात्मक बना देते हैं.

    लाइफ पार्टनर के लिए होते हैं लकी
    डिंपल वाले लोग रिश्तों में बेहद वफादार और भावनात्मक रूप से समझदार होते हैं. कहा जाता है कि वे अपने पार्टनर की भावनाओं को समझते हैं, रिश्ते में प्यार बनाए रखते हैं और जीवनसाथी को सम्मान देते हैं. यह देखा गया है कि डिंपल वाली महिलाएं अपने पति को बहुत प्यार करती हैं और उन्हें खुश रखने में सक्षम होती हैं. वहीं डिंपल वाले पुरुष अपनी पत्नियों को खुश और सुरक्षित महसूस कराते हैं. दूसरे शब्दों में, यह लोगों को एक बेहतरीन लाइफ पार्टनर बनाता है.

    कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना
    डिंपल वाले व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत माना जाता है. शुक्र ग्रह सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. इसी वजह से ये लोग अच्छे संबंध बनाने में सफल होते हैं और सामाजिक रूप से भी सम्मानित होते हैं.

    आर्थिक रूप से भाग्यशाली
    सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि डिंपल वाले लोग धन के मामले में भी भाग्यशाली होते हैं. इन्हें पैसों की कमी कम ही होती है. इसलिए ये लोग ये आर्थिक रूप से स्थिर रहते हैं और और दूसरों की मदद करने का स्वभाव रखते हैं. डिंपल वाली महिलाएँ अपने ससुराल के लिए भी आर्थिक सौभाग्य लेकर आती हैं यानी उनका आना घर में सकारात्मकता और उन्नति देता है.

    खुशमिजाज और जीवन से भरपूर
    डिंपल वाली लड़कियां और लड़के दोनों ही चंचल, हंसमुख और खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं. उन्हें उदास रखना आसान नहीं होता है. नकी हंसमुखता रिश्तों में ताजगी बनाए रखती है और घर का माहौल भी सकारात्मक रहता है.

    निर्णय लेने में समझदार
    ऐसे लोग जीवन में सोच-समझकर कदम उठाते हैं. उनका दिमाग तेज होता है और वे किसी भी स्थिति में सही फैसला लेने की क्षमता रखते हैं. इस कारण वे अपने करियर में भी अच्छी प्रगति करते हैं.

    Views: 705
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमत्स्य किसानों को आर्थिक समृद्धि हेतु नवीन तकनीक एवं कौशल विकास को अपनाने की जरूरत मंत्री…
    Next Article एक बार मौसम का मिज़ाज बदला 22-25 नवंबर के दौरान होगी भारी बारिश, इन राज्यों में बादल बरसने का अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…

    October 28, 2026

    बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 28, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित

    October 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…
    • बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित
    • कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?