Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिल बकाया पर सीधी कार्रवाई भीषण गर्मी में बिना सूचना के ही काटी जा रही बिजली…
    समाचार

    बिल बकाया पर सीधी कार्रवाई भीषण गर्मी में बिना सूचना के ही काटी जा रही बिजली…

    By Tv36 HindustanApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–:भीषण गर्मी के दौर में जहां लोगों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वहीं राजधानी Raipur में घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना पूर्व सूचना के काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे आम लोगों को दिन-रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बिजली कटने की जानकारी तब मिलती है, जब वे खुद शिकायत दर्ज कराने के लिए कॉल करते हैं। इसके बाद वे किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर बिजली दफ्तर पहुंचकर बिल जमा करते हैं।

    दो महीने का बिल बकाया होने पर सीधा कनेक्शन काटा

    रायपुर के पंचशील नगर इलाके में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां दो महीने का बिजली बिल जमा नहीं होने पर विभाग ने सीधे कनेक्शन काट दिया। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को पहले कोई नोटिस या सूचना तक नहीं दी गई।

    योजना के बावजूद राहत नहीं

    राज्य सरकार ने बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत बीपीएल और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया राशि में छूट दी जा रही है।

    इसके बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति अलग नजर आ रही है, जहां विभाग द्वारा बिना सूचना बिजली काटने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

    केस 1: अचानक कटा कनेक्शन, परिवार ने झेली परेशानी

    पंचशील नगर निवासी गजेंद्र नायक ने बताया कि उनके घर का करीब 1500 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे वे आर्थिक तंगी के कारण समय पर जमा नहीं कर पाए। सोमवार सुबह अचानक बिजली कर्मियों ने उनके घर का कनेक्शन काट दिया।

    परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जब कई घंटे तक बिजली नहीं आई, तब उन्होंने शिकायत केंद्र पर संपर्क किया, जहां से उन्हें कनेक्शन काटे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पैसे का इंतजाम कर बिल जमा किया, लेकिन तब तक पूरा परिवार गर्मी से परेशान होता रहा।

    केस 2: परिवार के बाहर होने पर कटा कनेक्शन

    इसी इलाके की एक युवती ने बताया कि उसके घर का बिजली मीटर उसकी मां ललिता के नाम पर है और करीब 1100 रुपये का बिल बकाया था। भुगतान की अंतिम तारीख निकलने के बाद शनिवार को बिना सूचना दिए बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया।

    उस समय परिवार के मुख्य सदस्य शादी में बाहर गए हुए थे। ऐसे में घर में मौजूद अन्य सदस्यों को दो दिन तक बिना बिजली के रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    उपभोक्ताओं में नाराजगी, विभाग पर उठ रहे सवाल

    लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कम से कम कनेक्शन काटने से पहले उन्हें सूचना दी जानी चाहिए, ताकि वे समय रहते बिल का भुगतान कर सकें।

    Post Views: 295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत में अगले 20 सालों तक मौसम ऐसा रहेगा CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट…
    Next Article डबरा में US ट्रेड डील के खिलाफ आर-पार की जंग, यूथ पार्टी का धरना…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है जानिए इसके पीछे की ये मान्यता…

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से इन परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च…

    June 23, 2026

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी सीएम साय…

    June 23, 2026

    रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित…

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है जानिए इसके पीछे की ये मान्यता…
    • साय सरकार की पहल से इन परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च…
    • श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी सीएम साय…
    • रिश्वत मांगने की शिकायत पर तहसील कार्यालय कटघोरा की सहायक ग्रेड-02 निलंबित…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में विवादित निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?