नई दिल्ली:– महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र का चुनाव एक फेज में 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वोटों की गिनती के बाद 26 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन किया जाएगा। महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी चुनाव होना है। ऐसे में सभी नजरें आने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है।
इस चुनावी माहौल को देखते हुए न्यूजरूम से हम भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और आपके लिए महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों का विश्लेषण करके आप तक पहुंचा रहे हैं। आज आपको पुरंदर सीट की जानकारी देने वाले हैं।
पुरंदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधान सभा (विधानसभा) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र पुणे जिले में स्थित है। पुरंदर विधानसभा क्षेत्र बारामती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संजय चंदुकाका जगताप पुरंदर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।
वर्ष सदस्य पार्टी
1962 द्यानेश्वर खैरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 द्यानेश्वर खैरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 जाधवराव ज्योतीयाजीरा समाजवादी पार्टी
1978 डादा जाधवराव जनता पार्टी
1980 संभाजीराव कुंजिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985 डादा जाधवराव जनता पार्टी
1990 डादा जाधवराव जनता दल
1995 डादा जाधवराव जनता दल
1999 डादा जाधवराव जनता दल
2004 अशोक टेकवाड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009 विजय शिवतारे शिव सेना
2014 विजय शिवतारे शिव सेना
2019 संजय जगताप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
इस सीट पर सबसे पहले 1962 में चुनाव हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्यानेश्वर खैरे ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर दो टर्म के बाद बदलाव जरूर होता है। 2009 से लेकर 2019 तक विजय शिवतारे ने जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में संजय जगताप में जीत हासिल की और वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।
क्या कहते हैं जातीय आंकड़े?
जनरल कैटेगरी में लिस्टेड पुरंदर सीट पर 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 52 हजार 810 वोटर्स हैं। इस सीट पर एससी-एसटी वोटरों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। यहां एससी-एसटी वोटर 43 हजार के करीब हैं। वहीं, अगर मुस्लिम वोटरों की बात करें तो लगभग 10 हजार हैं।
अबकी बार किसकी जीत के आसार?
इस सीट पर फिलहाल इंडियन नेशनल कांग्रेस बनी हुई है। इस पर सीधे टक्कर शिव सेना और आईएनसी के बीच होता है। इस सीट पर संजय चंदूकाका जगताप और विजयबापू शिवतारे के बीच सीधी टक्कर है। अब देखना है कि संयज चंदूकाका अपना सीट बचा पाते हैं या शिव सेना के विजयबापू शिवतारे बाजी पलटने में कामयाब रहेंगे।
