एक के बाद एक कैश कांड का खुलासा हो रहा है. इस बार झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों (Congress MLAs) को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. यह सभी एक गाड़ी में सवार थे. और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. जिसे शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. जब गाड़ी की तलाशी शुरू हुई. तो गाड़ी में भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था. (cash scandal)
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंची, गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. (cash scandal)इस दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही कार को रोका गया. कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी थे, वही गाड़ी के अंदर बेहिसाब नकदी मिली है. (cash scandal)