
*शासन की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार प्राचार्य सीमा भारद्वाज के नेतृत्व में शासकीय हाईस्कूल गोपालपुर में नि: शुल्क सरस्वती सायकल योजना वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत 37 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। पुष्पा कंवर वार्ड पार्षद नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 47 द्वारा बालिकाओं को उत्साहित करते हुए ,नियमित विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ाई करने की शुभकामनाएं दी गई।।इस अवसर पर वार्ड पार्षद पुष्पा कंवर,SMDC अध्यक्ष रमेश दास महंत, प्राचार्य डॉ सीमा भारद्वाज, विनय कुमार सिंह व्याख्याता, जेस्सी चांडी व्याख्याता,श्यामबाई भारिया,पालक गण एवं कक्षा 9 के छात्राएं उपस्थित रहीं।