Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » दिमाग से नहीं दिल से कीजिए जनसंपर्क : प्रो. द्विवेदी
    राष्ट्रीय

    दिमाग से नहीं दिल से कीजिए जनसंपर्क : प्रो. द्विवेदी

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2021Updated:December 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईआईएमसी में ‘सरकारी सूचना तंत्र’ पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

    नई दिल्ली, 13 दिसंबर। ”जनसंपर्क दिमाग से नहीं, दिल से होता है। किसी भी नैतिक समाज और सफल राष्ट्र के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि उसका आधार सही ज्ञान की जड़ों से जुड़ा हो। इस कार्य में सरकारी सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। संचारकों की यह जिम्मेदारी है कि सरकारी जनसंपर्क को किस तरह ज्यादा ‘असरकारी’ बनाया जाए।” यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने सोमवार को आईआईएमसी के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘सरकारी सूचना तंत्र’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अनुभूति यादव भी उपस्थित थी।

    प्रो. द्विवेदी ने कहा कि हमारी आबादी के एक बड़े हिस्से में अभी भी सरकारी कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता का अभाव है। सरकारी सूचना प्रणाली के माध्यम से हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन कार्यक्रमों और योजनाओं की सूचना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज सरकारी सूचना तंत्र से जुड़े अधिकारी संचार के पारंपरिक साधनों के अलावा सोशल मीडिया की आधुनिक तकनीक का भी बेहतर उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों के साथ सरकार के संपर्क और संचार को प्रभावी बनाएं।

    इस अवसर पर विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अनुभूति यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने में सरकारी संचार प्रणाली की भूमिका से छात्रों को परिचित कराने के लिए हर वर्ष आईआईएमसी द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें विभिन्न सरकारी संचार विभागों की प्रमुख भूमिकाओं, चुनौतियों और स्थापना के बारे में जानकारी देते हैं।

    आयोजन के पहले दिन ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन के अपर महानिदेशक श्री. के. सतीश नंबूदिरीपाद, पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक डॉ. निमिश रुस्तगी, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक श्री बी नारायणन एवं स्वच्छ भारत मिशन के पूर्व महानिदेशक श्री अक्षय राउत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

    श्री. के. सतीश नंबूदिरीपाद ने सरकारी सूचना प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए कहा कि इंटरनेट के कारण समाचारों की पहुंच केवल अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति तक इसकी पहुंच है। डॉ. निमिश रुस्तगी ने पत्र सूचना कार्यालय की संरचना और कार्यों के बारे में छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने महामारी के दौरान कोविड -19 से जुड़ी गलत सूचनाओं की जांच में पीआईबी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

    इस मौके पर श्री बी नारायणन ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद सरकारी संचार प्रणाली में सोशल मीडिया सीधे नागरिकों तक पहुंचने का एक प्रमुख बिंदु बन गया है। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के अलावा शिकायतों के निवारण में भी सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। श्री अक्षय राउत ने हाल के दिनों में सरकार की दो ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पहला भारतीय चुनावों में मतदाता पंजीकरण और मतदान में निरंतर वृद्धि और दूसरा स्वच्छ भारत मिशन की सफलता। इन दोनों को विश्व स्तर पर संचार के बेहतरीन उदाहरण के रूप में स्वीकार किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन दो पहलों की रणनीति, कार्यान्वयन और संचार के बारे में जानकारी दी।

    Views: 0
    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Do public relations found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh not with your mind patients PM Narendra modi Police Prof. s dwivedi Raigarh your heart
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकौन हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
    Next Article आखिरी समय पर काशी से अच्छी कोई और जगह नहीं : अखिलेश यादव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…

    October 28, 2026

    बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 28, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित

    October 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण…
    • बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित
    • कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी नियमित जांच एवं निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा
    • नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?