Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आपकी भी थोड़ा चलने पर फूलती है सांस, हो सकता है गंभीर बीमारी का खतरा, जानें ये रामबाण उपाय…
    जीवन शैली

    क्या आपकी भी थोड़ा चलने पर फूलती है सांस, हो सकता है गंभीर बीमारी का खतरा, जानें ये रामबाण उपाय…

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आजकल की लाइफस्टाइल हर किसी के लिए बदल सी गई है। जहां पर पहले के लोग लंबी दूरी तक पैदल चलकर निकल जाते थे लेकिन अब युवाओं में ही थोड़ी दूर ज्यादा चलने पर सांस फूलने की शिकायत हो जाती है। जहां पर थोड़ा चलने पर ही सांस फूलना एक सामान्य समस्या मानी जाती है, लेकिन यह हमेशा साधारण थकान या उम्र का असर नहीं होता। यह शरीर के भीतर चल रहे कई गंभीर बदलावों का संकेत भी हो सकता है। अगर आप लंबा चलने के बाद थकने लगे है तो इसे आप मामूली समझने की गलती न करें, यह आपकी सेहत पर गंभीर बीमारी का परिणाम हो सकता है।

    ब्लड सर्कुलेशन होता है धीमा
    इस प्रकार की स्थिति तब बनती है जब दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं या शरीर में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है, तब शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे सांस फूलने लगती है। इसी तरह, फेफड़ों में यदि सूजन, एलर्जी, या किसी तरह की श्वसन बाधा हो तो वे पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पाते। इसके अलावा यह भी होता है कि, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) होने पर खून में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता घट जाती है, जिससे थोड़ी सी मेहनत पर भी सांस तेज हो जाती है। मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, और थायरॉइड जैसी स्थितियां भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। इस प्रकार की समस्याओं के इलाज के लिए दवाईयों के जरिए इलाज खोजा जाता है लेकिन आयुर्वेद में इस बीमारी से बाहर निकलने का रास्ता है।

    जानिए आयुर्वेद में इस समस्या का इलाज
    आयुर्वेद में इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई सरल घरेलू उपाय उपलब्ध हैं।
    सबसे पहले, रोजाना प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस की गति नियंत्रित होती है।
    एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से कफ कम होता है और श्वसन मार्ग साफ रहता है।
    तुलसी, लौंग, काली मिर्च और अदरक से बना काढ़ा भी फेफड़ों की सूजन घटाने में मदद करता है।
    दिनभर गुनगुना पानी पीने से बलगम पतला होता है और सांस लेना आसान हो जाता है।
    डॉक्टर से जरुर लें सलाह
    इसके अलावा, धूल, धुआं और परफ्यूम जैसी चीजों से दूरी बनाए रखें। तेज चलने या व्यायाम करने से पहले हल्के गति से शुरुआत करें ताकि दिल और फेफड़े एडजस्ट हो सकें। यदि सांस फूलने के साथ छाती में दर्द, चक्कर या अत्यधिक थकान हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    Post Views: 665

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त बस्तर में शांति और विकास का नया युग : मुख्यमंत्री…
    Next Article दीवाली पर अपने बच्चों के साथ मनाएं सुरक्षित जश्न, पटाखे जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राजधानी में भीषण गर्मी का कहर कलेक्टर का बड़ा आदेश, अब सभी स्कूल बंद…

    April 26, 2026

    सिर्फ नींद की कमी नहीं ये 5 कारण भी बन सकते हैं डार्क सर्कल्स की वजह, आज ही हो जाएं आप सावधान…

    April 26, 2026

    हुगली में PM ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास…

    April 26, 2026

    भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक मौके पर मचा हड़कंप…

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में भीषण गर्मी का कहर कलेक्टर का बड़ा आदेश, अब सभी स्कूल बंद…
    • सिर्फ नींद की कमी नहीं ये 5 कारण भी बन सकते हैं डार्क सर्कल्स की वजह, आज ही हो जाएं आप सावधान…
    • हुगली में PM ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास…
    • भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक मौके पर मचा हड़कंप…
    • प्रदेश का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?