Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…
    राष्ट्रीय

    जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें ये GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील…

    By Tv36 HindustanSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। यह पिछले साल की समान अवधि की विकास दर 6.9 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है।

    पीएम मोदी ने कहा कि, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। देश खुशियों से भर गया है। आज दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं, लेकिन इस संकट का वक्त में भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। मैं इसके लिए मैं देशवासियों को उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए बधाई देता हूं।
    PM मोदी ने की देशवासियों से खास अपील
    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके देशवासियों को 7.8% की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। इससे पहले भी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिका-ईरान युद्द के समय गहराते ऊर्जा संकट के समय भी देशवासियों से इसी प्रकार की अपील की थी।

    अपनी रील में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओर जहां देश संकट के समय में भी प्रगति कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। देश ने इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस प्रगति की गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है।देश की प्रगति के लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।

    स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल पर जोर
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। विदेशों में शादी करते हैं तो नहीं करना चाहिए। अगर जरूरी ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए।

    Post Views: 595

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, इस पर हो निर्णायक कार्रवाई…
    Next Article इन 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…

    September 2, 2026

    यहां पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, AIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…

    September 2, 2026

    टीचर को देना है यादगार तोहफा घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट्स…

    September 2, 2026

    हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ इस थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026…

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब यहां खुलेंगे 6 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों की दूरी और परिवहन खर्च होगा कम…
    • यहां पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, AIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल…
    • टीचर को देना है यादगार तोहफा घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट्स…
    • हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ इस थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026…
    • बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?