Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोज दीपक जलाते समय अनजाने में न करें ये 7 गलतियां, पूजा रह जाएगा अधूरा…
    समाचार

    रोज दीपक जलाते समय अनजाने में न करें ये 7 गलतियां, पूजा रह जाएगा अधूरा…

    By Tv36 HindustanOctober 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय हिंदू परंपरा में घर में सुबह-शाम दीपक जलाना और भगवान के सामने प्रार्थना करना शुभ माना जाता है। दीपक का प्रकाश घर से अंधकार और नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

    पूजा-पाठ में दीपक केवल रोशनी के लिए नहीं, बल्कि भगवान के समक्ष जलाया जाने वाला दीपक भक्त की आस्था और श्रद्धा से जुड़ी होती है। दीपक जलाते समय तेल, घी, बत्ती और उसकी दिशा को लेकर भी कुछ नियम बताए गए है, जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए।
    पूजा में सबसे पहले जलाएं दीपक
    किसी देवी-देवता की पूजा शुरू करने से पहले अग्नि के सम्मान में दीपक जलाया जाता है। इसके बाद मुख्य देवी-देवता की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि पूजा के दौरान दीपक की लौ स्थिर और लगातार जलती रहे तो यह शुभ संकेत होता है। दीपक की रोशनी को मां लक्ष्मी की कृपा और घर की समृद्धि से जोड़ा जाता है।

    घी का दीपक या तेल का?
    पूजा में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाना विशेष माना गया है। मान्यता है कि घी का दीपक वातावरण को शुद्ध, खुशनुमा और शांत बनाता है। वहीं, अलग-अलग पूजा पद्धति में तेल के दीपक का भी अपना महत्व है। मिलावट को देखते हुए कई घरों में तेल का दीपक जलाया जाता है। दूसरी ओर, शनि महाराज की पूजा के लिए सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है।

    एक दीपक में कितनी बत्तियां रखें?
    पारंपरिक रूप से एक दीपक में दो बत्तियां रखकर उन्हें एक लौ की तरह जलाने की बात कही जाती है। वहीं, बहुबत्ती वाले दीपक में तीन या पांच बत्तियां रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक परंपराओं में हमेशा विषम संख्या को विशेष महत्व दिया जाता है।

    दीपक किस दिशा में रखें?
    वास्तु के अनुसार दीपक की दिशा का भी विशेष महत्व है। पारंपरिक रूप से पूजा में तेल का दीपक देवी-देवता की बाईं ओर और घी का दीपक दाईं ओर रखी जानी चाहिए। उत्तर दिशा की ओर लौ रखने से धन-संबंधी परेशानियां दूर होने और समृद्धि बढ़ती है। वहीं, पूर्व दिशा की ओर दीपक की लौ रखना भी शुभ होता है।
    पूजा के बीच दीपक बुझ जाए तो घबराएं नहीं
    कभी हवा या किसी अन्य वजह से पूजा के दौरान दीपक बुझ जाता है। इसे लेकर घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। मन ही मन भगवान से क्षमा मांगकर दीपक को दोबारा से जलाया जा सकता है। अगर आरती के दौरान दीपक हाथ से गिर जाए, तो भगवान का नाम लेकर शांति पाठ करने की सलाह दी जाती है।

    तुलसी के पास दीपक रखते समय ध्यान रखें
    शाम की पूजा में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाई जाती है। मान्यता है कि दीपक को सीधे जमीन पर रखने के बजाय उसके नीचे अक्षत यानी चावल रखने चाहिए। अक्षत को पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM ने SIR को बताया जरूरी, कहा- भ्रम और अफवाह पर ध्यान न दें, युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर दर्ज कराएं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    CM ने SIR को बताया जरूरी, कहा- भ्रम और अफवाह पर ध्यान न दें, युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर दर्ज कराएं…

    October 5, 2026

    सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ…

    October 5, 2026

    निजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के उपलब्ध हुई जमीन…

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रोज दीपक जलाते समय अनजाने में न करें ये 7 गलतियां, पूजा रह जाएगा अधूरा…
    • CM ने SIR को बताया जरूरी, कहा- भ्रम और अफवाह पर ध्यान न दें, युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर दर्ज कराएं…
    • सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ…
    • निजी कॉलोनियों में भूमि आरक्षण से 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के उपलब्ध हुई जमीन…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री साय
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?