
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस के अनुसार मारपीट में तीन कैदियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दरअसल, जेल प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम जेल संख्या-1 की है। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को जब जेल बंद होने का समय था। तब सभी कैदी अपनी-अपनी बैरक में चले गए। इस दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में आपस में कहासुनी हो गई जो बाद में ब्लेडबाजी में बदल गई। इस वारदात में तीन कैदी पिंकू सुनील और सनी पर ब्लेड से हमला किया गया। जहां तीनो को पहले हरिनगर के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ले जाया गया। इनमें से दो कैदी पिंकू और सुनील को सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों जेल वापस पहुंच गए है। वहीं, घायलों को उनकी जांघ, पेट और पसलियों के ऊपर चोटें आई हैं।
पुलिस ने केस किया दर्ज
इस मामले में दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायल कैदियों पर नुकीली चीज से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जेल नंबर एक में ही बन्द चार कैदियों ने हमला कर इन तीन कैदियों को बेरहमी से घायल कर दिया है। वहीं, तिहाड़ जेल नंबर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर हरि नगर थाना पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।