
छत्तीसगढ़ : रायपुर I निजी स्कूलों की 25 फीसद आरक्षित सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही ठप हो गई। तय शेड्यूल के अनुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत स्कूलों में बच्चों के पंजीयन के लिए प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन यह पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण शुरू नहीं हो पाई। इसके चलते विभाग ने फिलहाल पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 22 मार्च कर दी है।अब 17 मार्च के बजाय 22 मार्च से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होगी। रायपुर के 833 निजी स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा। इनमें लगभग नौ हजार सीटें हैं।ऐसे करें सकेंगे आवेदन आरटीई की वेबसाइट पर छात्र पंजीयन पर जाएं, यहां पता, जिला, विकासखंड चुनने के बाद, शहरी अथवा ग्रामीण चुनें। शहरी में नगरीय निकाय, वार्ड और मोहल्ले की जानकारी भरें। ग्रामीण में- ग्राम पंचायत, गांव एवं मोहल्ले की जानकारी भरें। छात्र की जानकारी में- छात्र का नाम, जन्म तिथि, लिंग एवं छात्र का आधार नंबर (आधार नंबर अनिवार्य नहीं है) पालक की जानकारी में- छात्र के माता व पिता का नाम या पालक का नाम, उनका मोबाइल नंबर, उनकी जाती (एसटी/एससी/ओबीसी/जनरल) एवं उनके पूर्ण पते की जानकारी भरें। जन्म प्रमाण पत्र – बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (ए एन एम पंजीकृत कार्ड, आंगनबाड़ी कार्ड, अस्पताल जन्म प्रमाण पात्र, स्वप्रमाणित पत्र (माता-पिता या अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए)। प्रदेश के 6, 520 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत आरक्षित 25 फीसद सीटों की संख्या 81,548 है। वर्तमान में इस योजना के तहत 3,01,317 बच्चे अध्ययनरत हैं।बच्चों की यह होनी चाहिए उम्रकक्षा नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष के मध्य, केजी वन के लिए चार से पांच वर्ष के मध्य, कक्षा पहली के लिए पांच से छह वर्ष व छह माह के मध्य।अब ऐसे चलेगी दाखिले के लिए प्रक्रियाछात्रों का पंजीयन – 22 मार्च से 15 मई 2022 तक, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण – 16 से 31 मई 2022 तक, लाटरी और आवंटन – 03 से 15 जून 2022 तक, स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया – 16 से 30 जून 2022 तक।दूसरा चरण – 01 जुलाई से 14 अगस्त, 2022 तकनोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण – 16 से 31 मई 2022 तकलाटरी और आबंटन – 03 से 15 जून 2022 तकस्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया – 16 से 30 जून 2022 तक।ये होंगे पात्र ई डब्ल्यूएस वर्ग के अभिभावक, जिनका नाम बीपीएल सर्वे सूची (ग्रामीण – 2002-03, शहरी – 2007-08) में हो। सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है। अंत्योदय कार्ड वाले पात्र रहेंगे।ये भी होंगे पात्रअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिदिव्यांग (40% या उससे अधिक)आदिम आदिवासी समूह (तहसीलदार द्वारा प्रमाणित)वन निवासी अनुसूचित जाति (वन पट्टा)एचआइवी (अस्पताल से प्रमाणित)अनाथ (बाल कल्याण समिति से प्रमाणित)