Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश…
    समाचार

    तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश…

    By Tv36 HindustanJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से सोमवार यानी आज मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं का औरंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद ब बीएमसी ने एहतियातन स्कूल व कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी सरकारी, निजी और मनपा संचालित स्कूलों तथा कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। बीएमसी ने स्पष्ट किया है किं यह निर्णय केवल शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगा।

    जरूरी काम हो तो घर से बाहर निकलें
    सरकारी और निजी कार्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और उनका कामकाज जारी रहेगा। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले, तेज बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के कारण जलभराव, पेड़ गिरने तथा अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।
    बीएमसी ने संबंधित सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
    मौसम विभाग और बीएमसी द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील भी की है।
    आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई शहर और उपनगरों में भारी से अंति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

    पेड़-टहनियां गिरने की 142 घटनाएं दर्ज
    पिछले 24 घंटे में 72 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण शहर में पेड़ और टहनियां गिरने की 142 घटनाएं सामने आई। बीएमसी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सोमवार को भी सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    बीएमसी ने बताया कि मानसून पूर्व तैयारियों के तहत 1.62 लाख से अधिक पेड़ों का सर्वेक्षण 1.03 लाख पेड़ों की छंटाई तथा 648 खतरनाक पेड़ों को हटाने का काम किया गया था। रविवार को पेड़ और टहनियां गिरने से संबंधित 276 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 142 घटनाएं वास्तविक थीं। बीएमसी की टीमों ने तुरंत कार्रवाई कर सड़कों से पेड़ और टहनियां हटाकर यातायात बहाल किया।
    बारिश का बेस्ट बसों पर रहा असर
    बारिश के कारण मुंबई में बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित रहीं। शहर के कई हिस्सों में पेड़ और डालिया गिरने के साथ ही सड़कों को नुकसान पहुंचने से कई बस मार्गों को तत्काल डायवर्ट करना पड़ा, यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं को जारी रखने के लिए बेस्ट प्रशासन ने वैकल्पिक मागों का उपयोग किया 90 फीट रोड पर चैबर का ढक्कन टूट जाने के कारण सुबह 6:30 बजे से 312, 411, 341 और 175 नंचर की चसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।

    Post Views: 190

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये 15 उपाय…
    Next Article अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला जानें यहां से पूरा एजेंडा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास

    July 6, 2026

    अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला जानें यहां से पूरा एजेंडा…

    July 6, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये 15 उपाय…

    July 6, 2026

    भारत में FIFA World Cup का जुनून, युवा कलाकार ने इस पर रच दिया अनोखा रिकॉर्ड…

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास
    • अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला जानें यहां से पूरा एजेंडा…
    • तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये 15 उपाय…
    • भारत में FIFA World Cup का जुनून, युवा कलाकार ने इस पर रच दिया अनोखा रिकॉर्ड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?