Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, एकता,शांति और विकास के मार्ग को अपनाएं: श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    RAIPUR

    बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, एकता,शांति और विकास के मार्ग को अपनाएं: श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    By Tv 36 HindustanOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वजों द्वारा कोहड़िया में प्रारंभ किए गए दशहरा उत्सव को नागरिकों की एकता का मिसाल बताया मंत्री श्री देवांगन ने

    हर्षोल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव

    कोरबा/ जिले के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान यहाँ देवी जागरण सहित दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
    कोहड़िया के शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के विधायक और मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्ट जनों को विजयदशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा की दशहरा केवल श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है। वॉर्ड के नागरिक कार्यक्रम के माध्यम से एकजुट है और भाई चारे का भी सन्देश दे रहे हैं। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं।


    इसी तरह वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम की झांकी को मंत्री श्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे और रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जसगीत गायक श्री देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।।

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस राज्य की महिलाओं को दिवाली बोनस,खातों में ट्रांसफर होंगे 3000 रुपए, जानें आपको कैसे मिलेगा लाभ…
    Next Article सतना में एक हजार की रिश्वत लेते धरे गए पटवारी साहब! लोकायुक्त रीवा ने की कार्रवाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रची विकसित भारत की तस्वीर…

    September 21, 2026

    आखिर 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस जानिए महत्व और इतिहास …

    September 21, 2026

    फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत…

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने यहां के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रची विकसित भारत की तस्वीर…
    • आखिर 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस जानिए महत्व और इतिहास …
    • फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत…
    • मुख्यमंत्री साय ने यहां के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट…
    • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?