Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रची विकसित भारत की तस्वीर…
    समाचार

    मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रची विकसित भारत की तस्वीर…

    By Tv36 HindustanSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की सोच को अभिव्यक्ति का मंच दिया। जांजगीर-चांपा जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्रों और शब्दों के माध्यम से विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की अपनी परिकल्पना प्रस्तुत की।
    चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्त भारत, शिक्षित भारत, डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेंस, अंतरिक्ष और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में आधुनिक, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के साथ सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी दिखाई दी।
    ’1,206 विद्यालयों में 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता’
    जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के 1,206 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर के 56,248, पूर्व माध्यमिक स्तर के 37,798 तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के 35,789 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस प्रकार कुल 1,29,835 विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और विचारों को सामने रखा।
    ’विद्यार्थियों के साथ पालक और जनप्रतिनिधि भी बने सहभागी’
    विद्यालय स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पालकों, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इससे कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी मिली और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को साझा करने के लिए प्रोत्साहन मिला।
    ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल ने विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता का मंच ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें यह सोचने और अभिव्यक्त करने का अवसर भी दिया कि वे आने वाले भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। चित्रों और भाषणों में उभरती उनकी कल्पनाओं ने विकसित भारत के प्रति नई पीढ़ी की सोच, आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना को सामने रखा।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआखिर 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस जानिए महत्व और इतिहास …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आखिर 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस जानिए महत्व और इतिहास …

    September 21, 2026

    फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत…

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने यहां के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट…

    September 21, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों से रची विकसित भारत की तस्वीर…
    • आखिर 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और विश्व अल्जाइमर दिवस जानिए महत्व और इतिहास …
    • फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत…
    • मुख्यमंत्री साय ने यहां के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट…
    • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?