Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत…
    भोजन

    बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत…

    By Tv36 HindustanJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बारिश के मौसम में सही खानपान आपकी सेहत को बेहतर बनाए रख सकता है। जानिए ऐसी 5 मौसमी और पौष्टिक सब्जियों के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
    बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण इंफेक्शन और डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप इस मौसम में अपनी डाइट में मौसमी और ताज़ी सब्जियां शामिल करते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। मौसमी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।
    बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
    करेला पोषण से भरपूर होता है
    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बारिश के मौसम में अपनी डाइट में करेले की सब्जी को जरुर शामिल करना चाहिए। भले ही करेला स्वाद कड़वा हो, लेकिन यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त शुद्ध करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। मानसून में इसका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

    लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
    अगर दूसरी सब्जी की बात करें तो, लौकी मानसून की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। लौकी पाचन को बेहतर बनाती है और हल्का भोजन चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

    अरबी ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
    अरबी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट देने में मदद करती है। सही तरीके से पकाकर खाने पर यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है।

    भिंडी पाचन तंत्र को रखता स्वस्थ
    भिंडी में फाइबर, फोलेट और विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। इसे नियमित भोजन में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
    कंटोला मौसमी बीमारियों से करता बचाव
    कंटोला एक मौसमी सब्जी है, जिसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकती है।

    परवल मौसमी संक्रमणों से करता बचाव
    परवल फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर को संतुलित रखने और मौसमी संक्रमणों से बचाव में सहायक माना जाता है। हल्की और सुपाच्य होने के कारण यह बारिश के मौसम के लिए सही सब्जी है।

    Post Views: 905

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगर पंचायत यहां के जल आवर्धन योजना के लिए 20 करोड़ 35 लाख रुपए की मिली स्वीकृति, पेयजल संकट होगा हमेशा के लिए दूर…
    Next Article मोदी ने दी रेलवे विकास की सौगात, चांपा, बालोद सहित इन स्टेशनो का हुआ लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान…

    August 8, 2026

    मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा..

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग सहित इन तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार सीएम साय…

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान…
    • मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा..
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग सहित इन तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार सीएम साय…
    • 46 पुलिसकर्मियों के तबादले, लिस्ट में ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के नाम शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?