Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है रिफाइंड ऑयल खाना, जानिए इसके ये भयंकर नुकसान…
    भोजन

    आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है रिफाइंड ऑयल खाना, जानिए इसके ये भयंकर नुकसान…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आप भी अपने खाने में नियमित रूप से रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए अब रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। जैसा कि आप जानते है कि बिना तेल-मसाले के भारतीय खाना कैसे पूरा हो सकता है। ये दोनों ही चीजें खाना के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों जो आप अपने घरों में तेल इस्तेमाल कर रहे हैं वो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

    दरअसल, आजकल लोग खाना बनाने के लिए सरसों तेल की बजाय रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने लगे हैं। दरअसल इसका दाम भी कम होता है, इसलिए लोग खाने में इसका ज्यादा उपयोग करने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि रिफाइंड तेल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

    सेहत के लिए इस तरह से होता हैं नुकसानदायक
    अगर आप भी अपने खाने में नियमित रूप से रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए अब रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें-

    त्वचा के लिए बेहद हानिकारक रिफाइंड ऑयल

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रिफाइंड ऑयल को बनाने की प्रोसेसे के दौरान इसमें से सिर्फ गंध ही नहीं बल्कि इसकी प्राकृतिक चिकनाई भी निकाल दी जाती है। ऐसे में बिना चिकनाई वाला तेल इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें झर्रियां, रूखापन और मुंहासे आदि शामिल है।

    दिल की बीमारियों को देता है न्यौता

    रोजाना खाने में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से शरीर को एचडीएल यानी के हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से लोगों में हार्ट संबंधी बीमारियों की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

    डॉक्टर के मुताबिक, अगर आप रोज इन तेलों का इस्तेमाल करते हैं तो कैंसर, डायबिटीज मेलेटस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज, एथेरोस्क्लेरोसिस, मोटापा, प्रजनन और प्रतिरक्षा संबंधी बीमारियों का खतरा हो सकता है।

    शरीर में हो जाती है प्रोटीन की कमी

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि, तेल का शुद्ध रूप चिपचिपा और गंध वाला होता है। ऐसे में रिफाइंड ऑयल को बनाने के दौरान इसमें मौजूद गंध को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। इसमें मौजूद ये गंध ही प्रोटीन कंटेंट होती है, जिसे निकालने की वजह से रिफाइंड ऑयल में प्रोटीन की मात्रा खत्म हो जाती है। ऐसे में नियमित तौर पर इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है।

    फैटी एसिड नहीं मिलता

    हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलने के लिए फैटी एसिड का होना बेहद जरूरी है। लेकिन रिफाइंड ऑयल के इस्तेमाल से शरीर में फैटी एसिड की कमी हो सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको छोटी उम्र में जोड़ों और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से आप में आंख, दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

    Post Views: 1,045

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब जल्द खत्म होगा गणेशोत्सव का इंतजार, यहां जान लीजिए घर और मंदिर में गणपति बप्पा की स्थापना के नियम…
    Next Article उरगा पुलिस ताश पत्ती पर दांव लगा किस्मत आजमा रहे जुआरियों को खेलते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर किया गिरफ्तार,यहां के जंगल मे जुआ खेलने वाले 6 जुआरियों को पकड़ कर 44850 रु नगदी रक़म 11 नग मोटर साइकिल एवं 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 जप्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?