Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब जल्द खत्म होगा गणेशोत्सव का इंतजार, यहां जान लीजिए घर और मंदिर में गणपति बप्पा की स्थापना के नियम…
    समाचार

    अब जल्द खत्म होगा गणेशोत्सव का इंतजार, यहां जान लीजिए घर और मंदिर में गणपति बप्पा की स्थापना के नियम…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में हर त्योहार की खासियत होती है जो किसी ना किसी विशेष तिथि पर मनाए जाते हैं ऐसे में बस कुछ दिन का इंतजार, फिर आ रहे हैं हमारे प्रथम पूज्य भगवान गणपति बप्पा। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व यानि की भगवान गणेशजी का आगमन होता हैं। इस गणेशोत्सव के माहौल में गणपति बप्पा की पूजा और आराधना विधि-विधान के साथ करते हैं तो वहीं पर उत्सव से पहले ही घरों और पंडालों में बेहतरीन व्यवस्थाएं होने लगती है। गणेश चतुर्थी की तिथि खास तिथि में से एक होती हैं जिसमें समृद्धि, सुख, और सौभाग्य के प्रतीक माने जाने वाले भगवान गणेश जी की स्थापना की जाती है।

    गणेश जी के आगमन और स्थापना की बात की जाए तो, नियमों के मुताबिक इस खास दिन भक्त अपने आराध्य श्रीगणेश जी की प्रतिमा को फूल, फल, और खास भोग अर्पित किए जाते है। 10 दिनों का गणेशोत्सव मनाने के बाद गणेशजी का विसर्जन किया जाता है जो हर किसी के लिए बेहद ही भावुक पल होता है। अगर आप पहली बार अपने घर में गणेश स्थापना कर रहे हैं और सही नियम नहीं जानते है तो आपको हम इसके बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार है।

    जानिए गणेश स्थापना के टिप्स
    यहां पर गणेश स्थापना के नियम क्या है और तरीके चलिए जानते हैं इनके बारे में

    सही जगह
    भगवान श्रीगणेश की स्थापना को लेकर सबसे पहले नियम के मुताबिक भगवान गणेश जी की प्रतिमा को रखने के लिए घर के सबसे पवित्र स्थान का चयन करना जरूरी होता है। इसके लिए यह भी देख लीजिए कि, जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए और सबसे खास उचित दिशा में होना। अगर मूर्ति की स्थापना किसी परेशानी वाली जगह पर करते हैं तो नुकसान पहुंचता है।

    फूलों की सजावट
    स्थापना के लिए जगह का चयन होने के बाद आप प्रतिमा के आसपास सजावट को लेकर कुछ नया सोच सकते हैं इसके लिए आप गणेश जी की प्रतिमा के चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की माला लगा सकते हैं. इसके लिए आप गेंदा, गुलाब और चमेली के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको मार्केट से फूल आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं तो आप आर्टिफिशयल फूलों का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके डेकोरेशन में अच्छे लगेंगे।
    रंग-बिरंगी लाइट्स
    गणेश स्थापना के समय लाइटिंग का होना काफी जरूरी होता हैं इसके लिए कैसी लाइटिंग हो इसका चुनाव आप कर सकते है। इसके लिए आप गणेशजी की प्रतिमा के आस-पास और स्थान को लेकर अच्छी लाइटिंग का चुनाव कर सकते है।

    रंगीन कागजों और गुब्बारे
    आप रंगीन कागजों का उपयोग भी डेकोरेशन के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप रंगीन कागजों से फूल, पंखे, झालर, छतरी, तितलियां और वॉल हैंगिंग जैसी चीजें बनाकर डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं, ये 10 दिन तक ऐसे ही बनी रहेगी. इसके साथ आप गुब्बारों से मंदिर की सजावट कर सकते हैं. रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं. इसके लिए आप दो रंग के कंट्रास्ट में गुब्बारों का उपयोग कर सजावट कर सकते हैं.

    Views: 1,565
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअब पीली सरसों के दानों से जानें भूत-प्रेत दोष, तंत्र-मंत्र दोष, ये आपकी बाधा का कारण…
    Next Article आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है रिफाइंड ऑयल खाना, जानिए इसके ये भयंकर नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    T20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज कर बनाया रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने खेली शानदार पारी…

    October 22, 2026

    सेहत के लिए काफी फायदेमंद है नींबू, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, फायदे जान हो जाएंगे हैरान…

    October 22, 2026

    डेस्क जॉब करने वाले रहें सावधान पैरों में खून का थक्का बनने के जोखिम को न करें नजरअंदाज…

    October 22, 2026

    यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • T20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज कर बनाया रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने खेली शानदार पारी…
    • सेहत के लिए काफी फायदेमंद है नींबू, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, फायदे जान हो जाएंगे हैरान…
    • डेस्क जॉब करने वाले रहें सावधान पैरों में खून का थक्का बनने के जोखिम को न करें नजरअंदाज…
    • यहां पर 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल…
    • शरद पूर्णिमा पर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?