कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ करीब 1 घंटे से जारी है। वहीं पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह कर रही है। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है।कांग्रेस के सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है। सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में इससे पहले 21 जुलाई को पूछताछ हो चुकी है।