Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी कोविड प्रोटाकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस कोरोना वारियर्स अधिकारी-कर्मचारियों को भी किया जाएगा सम्मानित
    गैजेट

    प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी कोविड प्रोटाकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस कोरोना वारियर्स अधिकारी-कर्मचारियों को भी किया जाएगा सम्मानित

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा जिले में गतवर्ष की तरह ही गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण और सम्मान के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे।

    मुख्य अतिथि डॉ.मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों सहित कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर रानू साहू ने सभी विभागीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों व मुख्य समारोह में राष्ट्र ध्वज संहिता का पालन करते हुए पूरी गरिमा और सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी शासकीय संस्थाओं में सुबह सात बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन फुटबाल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा में साढ़े आठ बजे से प्रारंभ किया जायेगा। इस बार समारोह में मार्च पास्ट नहीं होगी केवल राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की भागीदारी प्रतिबंधित रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मिष्ठान वितरण भी नहीं होगा।

    कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठक व्यवस्था में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्य सूचना आयोग में प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग से अपीलार्थी जनसूचना अधिकारी अपने जिले के एन.आई.सी. वीडियो कक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने ज़बाब ईमेल व्हाटसअप से भेज सकते हैं
    Next Article छत्तीसगढ़ : जुए के बड़े फंड पर पुलिस की बड़ी छापेमार कार्यवाही 24 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे पकड़े गए जुआरियों में कई बड़े चेहरे शामिल ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चांद पर बसने का सपना होगा सच, NASA की नई टेक्नोलॉजी से 2030 तक बन सकती है ये…

    June 4, 2026

    केरल पहुंचने को तैयार मेघराज, राजधानी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’…

    June 4, 2026

    इंडियन एयरफोर्स में AFCAT 2 के लिए आवेदन शुरू, कैंडिडेट्स इतने जून से पहले करें अप्लाई…

    June 4, 2026

    प्रदेश में तहसीलदारों का आंदोलन खत्म, आज से काम पर लौटेंगे अधिकारी, राजस्व सेवाएं होंगी बहाल…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…
    • चांद पर बसने का सपना होगा सच, NASA की नई टेक्नोलॉजी से 2030 तक बन सकती है ये…
    • केरल पहुंचने को तैयार मेघराज, राजधानी समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’…
    • इंडियन एयरफोर्स में AFCAT 2 के लिए आवेदन शुरू, कैंडिडेट्स इतने जून से पहले करें अप्लाई…
    • NEET पेपर लीक पर जिले में बड़ा बवाल छात्रों के समर्थन में उतरे NSUI नेता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?