सूरजपुर। सूरजपुर में हाथियों के आंतक के बीच एक हाथी का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहले भी एक हाथी की मौत की खबर सामने आई थी। सामने आए दूसरे मामले की जांच वन अमला कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वन परिक्षेत्र का यह मामला।
बताया जा रहा है कि टुकुड़ांड़ गांव के तालाब में जब हाथी का शव देखा तो दंग रह गए। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। सूचना पर वन अमला का टीम पहुंची है। वहीं प्रारंभिक जांच के बाद वन अमला के कर्मचारियों का कहना है कि हाथियों के आपसी भिड़ंत हुई होगी। जिसमें एक हाथी की मौत हो गई।