देहरादून। पिछले दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स में ग्यारह वर्षीय मान्या चमोली ने पच्चीस लाख की धनराशि जीत कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है. पंजाब में कार्यरत मान्या के पिता डॉ विनय चमोली मूल रूप से टिहरी ज़िले के निवासी हैं..पच्चीस लाख का पुरस्कार जीतने के साथ साथ मान्य ने अपनी चुलबुली बातों से सभी का मन मोह लिया।