
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरसअल हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन में वाहन चालक के पद पर बंपर भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भतर्ती 332 पदों पर होनी है।
रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर यानि कल तक आवेदन करने का समय दिया गया है। वहीं, आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर किया जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम : वाहन चालक
रिक्त पदों की संख्या : 332
शैक्षणिक योग्यता : 10वीं पास
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hrtchp.com पर विजिट करना होगा।
- यहां आपको लैटेस्ट न्यूज सेक्शन में आवेदन फॉर्म का लिंक मिलेगा
- इसपर क्लिक करने के बाद अगले चरण में आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फॉर्म को पूरी रह से भरकर मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करना होगा
- डॉक्यूमेंट संलग्न करने के बाद आवेदन फॉर्म को हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न मण्डल कार्यालयों में से अपने सम्बन्धित क्षेत्र के कार्यालय में जमा कराएं
अधिक जानकारी के लिए देखें अधिकारिक नोटिफिकेशन




