Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चूहों को बिना मारे घर से भगा देंगे ये शानदार टिप्स, आजमा कर देखिए
    छत्तीसगढ

    चूहों को बिना मारे घर से भगा देंगे ये शानदार टिप्स, आजमा कर देखिए

    By adminOctober 7, 2021Updated:October 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    घर में अगर एक भी चूहा घुस जाए तो नाक में दम कर देता है। चूहे घर में मौजूद अनाज के साथ-साथ कपड़ों और कई बार कीमती चीजों को भी कुतर जाते हैं। ऐसे में इन्हें बाहर निकालना जरूरी हो जाता है। लेकिन ये काम बेहद मुश्किल है क्योंकि चूहे ऐसी जगह जागकर छिप जाते हैं जहां नजर नहीं पड़ती।

    बाजार में चूहों को मारने के लिए रैट किलर मिल जाता है, जिसके इस्तेमाल से वो घर के बाहर जाकर मर जाएं। लेकिन, इसे रखने से चूहे घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं, जिसके बाद उनके मरने का पता तभी चल पाता है जब बदबू फैलने लगती है। घर से चूहा भगाना इसलिए भी बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इनसे ‘प्लेग’ जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। इन सभी दिक्कतों से बचने के कई तरीके हैं।

    आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं।चूहों को पिपरमेंट की गंध नहीं पसंद होती है। अगर आप घर के हर कोनों में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे अपने आप भाग जाएंगे।

    तंबाकू

    तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन, यह चूहों को घर से भगाने के लिए आपके काम आ सकता है, क्योंकि इसमें नशीले पदार्थ मौजूद होते हैं जिसे खाने से चूहे बेहोशी की हालत में आ जाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में चुटकी भर तम्बाकू लें। इसमें 2 छोटी चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर बेसन या आटा डालकर गोलियां तैयार कर लें। इसे उस जगह रखें जहां से चूहों का आना-जाना होता है। ऐसा करने से चूहे इसे खाएंगे और बेहोशी की हालत में आते ही घर से बाहर निकल जाएंगे।

    पुदीना

    पुदीने की महक चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। अगर आप बिल के बाहर अगर पुदीने की पत्तियां रख देंगे तो चूहे बिल के बाहर आ जाएंगे और दोबारा आपके घर का रुख भी नहीं करेंगे।

    काली मिर्च

    अगर आप घर से चूहों को भगाना चाहते हैं तो उस जगह काली मिर्च के दाते फैला दें, जहां वो छिप जाते हैं। ये तरीका कारगर हो सकता है।

    लाल मिर्च

    खाने में इस्तेमाल की जाने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने का अच्छा तरीका माना गया है। घर के जिन जगहों पर चूहों का आतंक फैला रहता है वहां पर इसका छिड़काव इन्हें भगाने में मददगार साबित होता है।

    फिटकरी

    फिटकरी चूहे का दुश्मन होता है। इसके लिए आप फिटकरी के पाउडर का घोल बना लें और बिल के पास छिडकाव कर दें। ये चूहे भगाने का एक आसान और सरल उपाय है।

    तेजपत्ता

    तेजपत्ता चूहों को मारने के लिए अक अचूक उपाय है। इसकी खुशबु से चूहे भाग जाते हैं। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं।

    कपूर

    घर में कपूर की गोलियां को पूजा के लिए इस्तेमाल या जाता है। लेकिन, इन्हें चूहे भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और वो घर से बाहर निकल जाते हैं।

    बाल

    चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे दूर रहते हैं। इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : साम्प्रदायिक दंगे की चपेट में कवर्धा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- दूसरे जिलों से नहीं गए थे बीजेपी कार्यकर्ता
    Next Article आज से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र इस साल तृतीया और चतुर्थी तिथि साथ पड़ने से घट रही है एक नवरात्रि
    admin
    • Website

    Related Posts

    इस बार वंशकार समाज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोला, जानिए पूरा मामला….

    September 22, 2023

    राज्य का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा तेलीबांधा चौक एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज से शुरू होकर फ्लाईओवर जोरा के पास कृषिविवि कालोनी तक

    September 22, 2023

    सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

    September 22, 2023

    शराब पीकर बुलेट चला रहा था युवक, कटा 29 हज़ार का चालान

    September 22, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस बार वंशकार समाज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोला, जानिए पूरा मामला….
    • इस विधानसभा सीट से जिस दल का विधायक चुना जाता है, सरकार भी उसी पार्टी की बनती रही है, जानें कहा की है यह बात…
    • राज्य का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा तेलीबांधा चौक एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज से शुरू होकर फ्लाईओवर जोरा के पास कृषिविवि कालोनी तक
    • महिला आरक्षण बिल संसद के सदनों से पारित होने बाद पीएम मोदी का बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत ,,उन्होंने कहा, “हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा हैं…
    • सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही हो: मुख्य सचिव अमिताभ जैन
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?