Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संकटग्रस्त गौरैया का सबसे बड़ा संरक्षक बना इटावा
    यूपी

    संकटग्रस्त गौरैया का सबसे बड़ा संरक्षक बना इटावा

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिनेश शाक्य
    रसायनिक खाद के बेतहाशा इस्तेमाल और मोबाइल फोन रेडियशन समेत तमाम कारणों से देश में विलुप्त होती जा रही गौरैया चिड़िया के संरक्षण के लिये इटावा जिले के लोग आगे आये हैं जिसका प्रमाण है कि यहां के घर घर मे गौरैया की चहचहाहट ने पर्यावरणविदों और पंक्षी प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कराहट ला दी है।

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सोसायटी फार कंजर्वेशन आफ नेचर के महासचिव डा.राजीव चौहान ने रविवार को एक सर्वेक्षण रिर्पाेट का हवाला देते हुए बताया कि गौरैया के संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में इटावा के लोगों ने अपने अपने घरों में कृत्रिम घोसले लगा रखे हैं। उन घोसलों में गौरैया चिड़िया अंडे देती है जिसके बाद बच्चे बाहर आते है। इन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर लोग ना केवल खुश होते हैं बल्कि जाने अंजाने में संरक्षक की भूमिका भी अदा करते हैं।

    ऐसा नहीं है कि केवल एक या दो घरों मे ही गौरैया चिड़िया के बच्चे पल रहे हो। यहां करीब 200 ऐसे घर सामने आये है जिनमें गौरैया चिड़िया ने अपने घोसले बना रखे है। छोटे-छोटे बच्चों के चहचाहट लोगों को खुश भी कर रही है। आगे आने वाला समय गौरैया चिड़िया के प्रजनन काल का है तो ज्यादातर घरों में यह प्रक्रिया देखी जाने लगी है।

    इटावा के आवास विकास कालौनी मे रहने वाली माधवी बताती है कि आज से चार और पांच साल पहले उनको गौरैया चिडिया के संरक्षण के लिए घोसला मिला था जिसके बाद उनके घर पर गौरैया आना शुरू हो गई और उन्होने अंडे भी दिये और उनके बच्चे होने लगे । ऐसा लगातार चल रहा है। फ्रैंडस कालौनी इलाके के एडवोकेट विक्रम सिंह भी जिनके घर पर पिछले पांच सालो से गौरैया चिडिया अपना खुद वा खुद ना केवल घोसला बनाती है बल्कि अंडे देती है जिनके छोटे छोटे बच्चे गौरैया चिडिया की संख्या मे इजाफा करते है ।

    विक्रम के घर गौरैया चिडिया नेे लॉकडाउन के भी दरम्यान दो अंडे दिये। बच्चों की सुरमयी चहचहाट से गदगद विक्रम ने कहा कि वो बेहद खुश इस बात से बने हुए है कि उनका परिवार गौरैया संरक्षण की सही भूमिका अदा कर रहा है । अखिलेश सरकार में गौरैया के संरक्षण की दिशा में चलाए गए प्रदेश व्यापी अभियान का यह असर हुआ कि लोगो को यह समझ आ गया कि गौरैया गायब हो रही है । उसको बचाने की दिशा में घोसले आदि लगाने से भी काफी कुछ बदलाव हुआ है । आज उन्ही घोसले मे दो सैकडा के आसपास घरो मे गौरैया अंडे देने के बाद बच्चे दे रही है ।

    गौरैया की लगातार संख्या घटने के कारण साल 2010 से गौरैया दिवस मनाया जा रहा है । 2012 मे उत्तर प्रदेश मे अखिलेश सरकार बनने के बाद गौरैया को बचाने की दिशा मे वन विभाग की ओर से कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिससे गौरैया को बचाने की दिशा मे लोग सक्रिय हुए है। कई परिवारो ने इस बात की पुष्टि हुई है कि उनके घरो मे पिछले चार एक साल से गौरैया चिडिया ना केवल घोसला बनती है बल्कि प्रजनन कर बच्चो के उडने लायक होने पर इंतजार भी करते है ।

    ब्रिटेन की ‘रायल सोसायटी आफ प्रोटेक्शन आफ बर्ड्स’ ने भारत से लेकर विश्व के विभिन्न हिस्सों में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययनों के आधार पर गौरैया को ‘रेड लिस्ट’ में डाला हुआ है इसके बावजूद चंबल घाटी हजारो की तादात मे गौरैया की मौजूदगी एक सुखद एहसास कराती है ।

    गौरैया एक संकटग्रस्त पक्षी है। ब्रिटेन ,इटली ,फ्रांस ,जर्मनी जैसे देशों में इनकी संख्या तेजी से गिर रही है मगर नीदरलैंड में तो इन्हें दुर्लभ प्रजाति के वर्ग में रखा गया है । जिस तरह से इटावा के पास बड़ी संख्या में गौरैया चिड़िया नजर आ रही है उससे गौरैया के भविष्य को लेकर एक सुखद अनूभूति हो रही है उधर वन अफसरों की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में देश के किसी भी शहरी या फिर जंगली इलाकों में गौरैया चिड़ियों के मिलने की कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली है ।

    गौरैया एक ऐसी चिड़िया है, जो इंसान के घर आँगन में घोसला बनाकर उसके सबसे करीब रहती है लेकिन शहरों के विस्तार और हमारी बदलती जीवन शैली से अब गौरैया के रहन-सहन और भोजन में कई दिक्कतें आ रही हैं। यही वजह है कि शहरों में अब गौरैया की आबादी कम होती जा रही है । ऐसा माना जाता है कि शहरीकरण के इस दौर में गौरैया भी प्रभावित हुईं । गौरैया आबादी के अंदर रहने वाली चिड़िया है, जो अक्सर पुराने घरों के अंदर, छप्पर या खपरैल अथवा झाड़ियों में घोंसला बनाकर रहती हैं । घास के बीज, दाना और कीड़े-मकोड़े गौरैया का मुख्य भोजन है, जो पहले उसे घरों में ही मिल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गौरैया के झुण्ड दिन भर उनके आगन में मंडराते रहते थे आप कह सकते हैं कि पहले घर में अगर 40-50 चिड़ियां आती थीं तो अब एक भी नहीं दिखती है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशख्स ने अपनी पत्नी, बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, खुद जहर खाकर जान देने का प्रयास किया
    Next Article बोराई पुलिस द्वारा की गई अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर एक और बड़ी कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?