Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सभी ने विराट से कहा था, कृपया भारतीय टीम की खातिर कप्तान बने रहें : चेतन शर्मा
    खेल

    सभी ने विराट से कहा था, कृपया भारतीय टीम की खातिर कप्तान बने रहें : चेतन शर्मा

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 01 जनवरी। भारत के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने यह स्वीकार किया है कि चयन पैनल ने विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तान से हटाने का निर्णय उनके टी-20 कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद लिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बैठक में उपस्थित सभी लोगों, चयनकर्ताओं के साथ-साथ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी विराट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

    चेतन ने शुक्रवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा से इतर कहा, “ सफेद गेंद प्रारूप में एक कप्तान रखना चयनकर्ताओं का फैसला था। यह बेशक एक कठिन निर्णय था, लेकिन चयनकर्ताओं को कठिन निर्णय लेने होते हैं। आप प्लेइंग इलेवन (एकादश) बनाते समय भी कठिन निर्णय लेते हैं। मुझे पता है कि आने वाले दिनों और आने वाले वर्षों में विराट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। ”

    चयन पैनल के प्रमुख ने कहा, “ विराट की 2021 टी-20 विश्व कप से ठीक पहले टी-20 कप्तानी छोड़ने की घोषणा इस टूर्नामेंट के बाद चयनकर्ताओं और बैठक में मौजूद बोर्ड अधिकारियों के लिए एक झटका थी। विराट ने पहले इस बात से इनकार किया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के ऐसा करने के कुछ घंटों बाद ही किसी ने उन्हें टी-20 कप्तानी छोड़ने से हतोत्साहित किया।
    चेतन ने कहा, “ जब बैठक शुरू हुई तो यह सभी के लिए एक सरप्राइज था। विश्व कप आने के साथ उस खबर ने हमें चौंका दिया था। बैठक में सभी ने विराट से कहा कि आपको अपने निर्णय के बारे में सोचना चाहिए और हम विश्व कप के बाद इसके बारे में बात कर सकते हैं। हम सभी को लगा कि यह विश्व कप पर प्रदर्शन को प्रभावित करेगा। विराट से कहा गया था कि भारतीय टीम की खातिर, कृपया कप्तान की भूमिका जारी रखें। चयनकर्ताओं के साथ-साथ बीसीसीआई के अधिकारी भी जो वहां मौजूद थे, सभी ने उनसे आग्रह किया था। उनके अपने प्रशंसक हैं, अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है तो हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन फिर सभी ने उन्हें इस बारे में सोचने के लिए कहा। ”
    चयन पैनल के प्रमुख ने कहा, “ एक बार जब विराट ने टी-20 कप्तानी छोड़ दी थी तो चयनकर्ताओं को उनके वनडे भविष्य पर भी निर्णय लेना था, जिसके बारे में उन्होंने आपस में बैठक करने के बाद उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने के बारे में सूचित किया। जैसे ही चयन समिति सफेद गेंद प्रारूप में एक कप्तान होने की बात पर आई तो मैंने दोपहर में विराट को फोन किया, क्योंकि यह एक टेस्ट चयन था, हम नहीं चाहते थे कि वह चयन बैठक में उन्हें सूचित करें। बैठक के बाद हमने उन्हें सूचित किया कि सफेद गेंद क्रिकेट में एक कप्तान होगा। हमारी अच्छी बातचीत हुई और वह हमसे सहमत थे। ”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारी भरकम रैलियों में भाजपा कर रही जनता के पैसे का दुरुपयोग: मायावती
    Next Article किसान एफपीओ के माध्यम से खेती करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कुकिंग ऑयल खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, हेल्दी तेल चुनने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान…

    August 21, 2026

    इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…

    August 21, 2026

    इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…

    August 21, 2026

    श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर प्रदेश में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कुकिंग ऑयल खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, हेल्दी तेल चुनने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान…
    • इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    • इस जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    • श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर प्रदेश में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति…
    • त्योहारी सीजन में मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल, यहां की स्वीट्स मिठाई में निकला मच्छर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?