Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस शापित आइलैंड को खरीदने वाला हर व्यक्ति मारा गया……
    News

    इस शापित आइलैंड को खरीदने वाला हर व्यक्ति मारा गया……

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भूत-प्रेत, जादू-टोना जैसी बातों पर लोग भरोसा नहीं करते हैं. लेकिन आज भी ऐसी कई जगहें हैं, जिनके रहस्य अनसुलझे हैं. ऐसी जगहों के बारे में जानकर इन बातों पर एक पल के लिए यकीन होने लगता है. आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इटली के नेपल्स के पास है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि लोग इस आइलैंड को लोग शापित समझते हैं. इस वजह से समुद्री तट से बिल्कुल पास होने के बावजूद यहां जाने से परहेज करते हैं.

    इसका नाम गियोला आइलैंड है. यहां एक पुल से जुड़ी दो छोटी चट्टानें हैं, साथ ही एक ढहता हुआ विला और कुछ छोटी सड़कें हैं.इसे शापित माने जाने के पीछे कई वजहें हैं. ऐसा दावा किया जाता है कि यहां पर जो भी रहा, वो या तो मारा गया या पानी में डूबकर मर गया. वहीं, कई लोग गायब भी हो गए. बताया जाता है कि 19वीं शताब्दी में इल मागो ‘द विजार्ड’ (Il Mago – The Wizard) नाम का साधु रहता था, जो एक दिन वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. इसके बाद इसे मछली पालन करने वाले एक धनी व्यापारी लुइगी डी नेग्री (Luigi de Negri) ने खरीद लिया, जिन्होंने विला का निर्माण किया जो आज भी बना हुआ है.

    हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्हें वित्तीय बर्बादी का सामना करना पड़ा.एक जहाज में कप्तान रहे गैस्पारे अल्बेंगा ने सन् 1911 में गियोला द्वीप को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन इसके ठीक बाद चट्टानी इलाके में नेविगेट करते समय उनका जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया और डूबकर उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे के बाद न तो शव और न ही जहाज़ का मलबा कभी खोजा गया. वहीं, स्विस व्यवसायी हंस ब्रौन ने 1920 के दशक में इस द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.

    बाद में उनकी पत्नी समुद्र में डूब गईं.

    हादसों का ये सिलसिला यहीं पर नहीं रुका. इस आइलैंड को बाद में जर्मन परफ्यूम डीलर ओटो ग्रनबैक ने खरीद लिया. बाद में उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. इस आइलैंड के एक और मालिक स्विस फार्मास्युटिकल उद्योगपति मौरिस यवेस सैंडोज़ थे, जो इसे खरीदने के बाद पागल हो गए और अपनी जान ले ली. हालांकि, इस आइलैंड को तब और ज्यादा शापित माना जाने लगा, जब इसे फिएट कंपनी के मालिक जियानी एग्नेली ने खरीदा, जो आधुनिक इतालवी इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति थे. लेकिन इसे खरीदने के बाद ही उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली.अमेरिकी मूल के ब्रिटिश पेट्रोलियम उद्योगपति जीन पॉल गेटी भी एक समय गियोला द्वीप के मालिक थे.

    लेकिन इसे खरीदने से पहले ही उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली और 1973 में उनके पोते का अपहरण कर लिया गया. वहीं, बीमा कंपनी के मालिक जियानपासक्वेल ग्रैपोन इस आइलैंड के आखिरी ऑनर थे, जिन्हें अवैतनिक ऋण के कारण जेल में बंद कर दिया गया. इसके बाद से अब यह कैम्पानिया क्षेत्र की सरकार की संपत्ति है, जिसने इसे गियोला अंडरवाटर पार्क का हिस्सा घोषित कर दिया और इस क्षेत्र को समुद्री संरक्षित क्षेत्र के रूप में नामित किया.टॉप वीडियो

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleएप्पल अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट में कर रही कर्मचारियों की छंटनी…..
    Next Article आज का राशिफल : आज इन राशि वाले जातकों को मिल सकते हैं जॉब के नए ऑफर, तरक्की चूमेगी कदम, सिर्फ इन बातों का रखें ख्याल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कोरोना वॉरियर्स परेशान, 16 नवंबर से भोपाल में करेंगे महाआंदोलन, पुनर्बहाली समेत रखी ये मांगें…

    November 13, 2026

    5 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिवाली की आतिशबाजी पड़ी भारी, शहर की हवा हुई जहरीली…

    November 13, 2026

    जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर…

    November 13, 2026

    नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का छह लेन गंगा पुल, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन…

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कोरोना वॉरियर्स परेशान, 16 नवंबर से भोपाल में करेंगे महाआंदोलन, पुनर्बहाली समेत रखी ये मांगें…
    • 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिवाली की आतिशबाजी पड़ी भारी, शहर की हवा हुई जहरीली…
    • जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर…
    • नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का छह लेन गंगा पुल, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन…
    • 18 नवंबर को गांधीसागर में सजने जा रही मोहन सरकार की चौपाल, जानें किस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?