Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त कर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराई जायेंगी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    समाचार

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त कर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराई जायेंगी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:– उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों में ज़िला चिकित्सालय स्तर की सेवाओं के लिए चिकित्सक,विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जाँच सुविधाओं के प्रदाय के प्रयास किए गये हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय होगा साथ ही ज़िला चिकित्सालय में भी दबाव कम होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र को प्रायोरिटी क्षेत्र में शामिल कर विशेष फोकस प्रदान किया है। “जनता मांगे जवाब” कार्यक्रम में शामिल हुए।

    उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मरीज़ों परिजन का अनुभव अच्छा हो

    श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में मरीज़ को विधिवत रूप से अटेंड किया जाये। आवश्यक जाँच समय से हों, जाँच उपरांत विधिवत उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आगंतुकों को अच्छा अनुभव हो, सहयोगी वातावरण उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों में देश के अग्रणी राज्य में शामिल करने के लिए अधोसंरचना विकास,जाँच सुविधा, चिकित्सकीय सहायक चिकित्सकीय स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता के प्रयास किए जा रहें हैं। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सशक्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य मानकों के सुधार के रूप में शीघ्र परिलक्षित होंगे।

    हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो इस विजन के साथ समस्त माध्यमों और संसाधनों पर एकीकृत प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए निजी निवेश को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीपीपी मोड पर वर्तमान में 12 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य क्षेत्र में मैनपॉवर की उपलब्धता बढ़ेगी साथ ही स्वास्थ्य सेवाएँ सशक्त होंगीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष में एनएमसी से नीमच,मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज के संचालन की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। आगामी वर्ष में 6 मेडिकल कॉलेज की अनुमति प्राप्त होने के लिए आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे।

    श्री शुक्ल ने कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से वर्चुअली शामिल नागरिकों के हिन्दी में एमबीबीएस, पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा,आयुष्मान भारत योजना,दवाओं की उपलब्धता, मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश और विंध्य क्षेत्र में अधोसंरचना और पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों सहित अन्य प्रश्नों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी।

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां के चुनावी दंगल में कौन मारेगा बाजी,जानिए किसका पलड़ा है भारी और किसका पलड़ा हैं खाली…
    Next Article कजरी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए क्यों हैं खास होता हैं,जानिए इसमें क्या खाएं और क्या नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंडित नेहरू ने इतने करोड़ में बनवाया था, जो पावर स्टेशन; एमपी सरकार उसकी मरम्मत पर फूंकेगी 465 करोड़…

    April 19, 2026

    सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का ये आसान तरीका…

    April 19, 2026

    नवाज़ ख़ान बने विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आदेश जारी …

    April 19, 2026

    ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, रेलवे के दावों की खुली पोल…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंडित नेहरू ने इतने करोड़ में बनवाया था, जो पावर स्टेशन; एमपी सरकार उसकी मरम्मत पर फूंकेगी 465 करोड़…
    • सनबर्न और झुर्रियों की छुट्टी गर्मियों में वरदान है आम का ये होममेड फेस पैक, जानें बनाने का ये आसान तरीका…
    • नवाज़ ख़ान बने विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आदेश जारी …
    • ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, रेलवे के दावों की खुली पोल…
    • गुडन्यूज फिर गूंजेगा किलकारियों का घर — एक्टर बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?